फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Junior World Weightlifting Championships: India won three medals, Madhavan fourth and Muna sixth

जूनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप: भारत ने तीन पदक जीते, माधवन चौथे और मुना छठे स्थान पर रहे

Wed, 04 May 2022 10:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 04 May 2022 10:00 PM IST
सार

भारत ने मौजूदा स्पर्धा में अब तक तीन पदक हासिल किया है जिसमें स्वर्ण, रजत और कांस्य तीनों शामिल है। सोमवार को हर्षदा गरुड़ (महिला 45 किग्रा) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।
 

विज्ञापन
Junior World Weightlifting Championships: India won three medals, Madhavan fourth and Muna sixth
वेटलिफ्टिंग - फोटो : social media

विस्तार

भारत के टी माधवन और मुना नायक यूनान के हेराक्लिओन में आईडब्ल्यूएफ (अंतराष्ट्रीय भारोत्तोलन संघ) जूनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में पुरुषों के 61 किग्रा वर्ग में चौथे और छठे स्थान पर रहे। 18 साल के माधवन ने कुल 263 किग्रा (118 किग्रा+145 किग्रा) का वजन उठाया और पांच किलो से पदक जीतने से चूक गए। 
विज्ञापन


मुना 10 भारोत्तोलकों के स्पर्धा में कुल 258 किग्रा (113 किग्रा + 145 किग्रा) वजन के साथ छठे स्थान पर रहे। यह 19 वर्षीय खिलाड़ी अपने अंतिम क्लीन एंड जर्क प्रयास में 150 किग्रा भार उठाने में विफल रहा। महिलाओं की स्पर्धाओं में श्राबनी दास 55 किग्रा भार वर्ग में 181 किग्रा (78 किग्रा + 103 किग्रा) के कुल भार के साथ सातवें स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन


भारत ने मौजूदा स्पर्धा में अब तक तीन पदक हासिल किया है जिसमें स्वर्ण, रजत और कांस्य तीनों शामिल है। सोमवार को हर्षदा गरुड़ (महिला 45 किग्रा) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed