फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Joshna Chinappa crashes out of World Squash Championship

भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा विश्व चैंपियनशिप से बाहर

Tue, 29 Oct 2019 02:32 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 29 Oct 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
Joshna Chinappa crashes out of World Squash Championship
जोशना चिनप्पा - फोटो : pti

भारत की चोटी की स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा प्री क्वार्टरफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त नूर इल शेरबिनी से सीधे गेम में हारने के कारण सीआईबी पीएसए विश्व महिला स्क्वाश चैंपियनशिप से बाहर हो गईं। विश्व में 12वें नंबर की जोशना को सोमवार को रात को खेले गये मैच में 5-11, 3-11, 6-11 से हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


तीन बार की विश्व चैंपियन इल शेरबिनी शुरू से हावी हो गई और उन्होंने पहले दो गेम में आसान जीत दर्ज की। चिनप्पा ने तीसरे गेम में उन्हें थोड़ी चुनौती दी, लेकिन वह मिस्र की खिलाड़ी को सीधे गेम में जीत दर्ज करने से नहीं रोक पाई।
विज्ञापन


जोशना की यह मिस्र की इस खिलाड़ी के हाथों लगातार दूसरी हार है। वह 2017 में चाइना स्क्वाश ओपन में भी इल शेरबिनी से 1-3 से हार गई थी। शेरबिनी ने मैच के बाद कहा कि जोशना इस सत्र के शुरू से ही अच्छी फार्म में है। मैं 3-0 से जीत दर्ज करने से वास्तव में खुश हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed