{"_id":"5f4c834a8ebc3e4ae2047e8e","slug":"john-ram-thrilling-win-woods-disappointed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉन रैम की रोमांचक जीत, वुड्स को मिली निराशा, ऑस्टिन अर्नेस्ट ने अरकान्सास गोल्फ चैंपियनशिप जीती","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जॉन रैम की रोमांचक जीत, वुड्स को मिली निराशा, ऑस्टिन अर्नेस्ट ने अरकान्सास गोल्फ चैंपियनशिप जीती
Mon, 31 Aug 2020 10:59 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Jon Rahm
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन के गोल्फर जॉन रैम ने रोमांचक प्लेऑफ में डस्टिन जॉनसन को हराकर रविवार को यहां बीएमडब्ल्यू गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब जीता, जबकि दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स ने दस साल बाद सभी चार दौर में ओवर पार का स्कोर किया। जॉनसन ने आखिरी होल में 45 फुट के बर्डी पुट से प्लेऑफ सुनिश्चित किया था।
विज्ञापन
रैम ने अंतिम दौर में 64 का कार्ड खेला और आखिर में जॉनसन के साथ चार अंडर 276 के साथ संयुक्त शीर्ष पर रहे। इसके बाद प्लेऑफ का सहारा लिया गया जिसमें रैम ने जीत दर्ज की। चिली के जोकिन नीमैन ने भी अंतिम दौर में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 67 का कार्ड खेला। वह हिदेकी मात्सुयामा (69) के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद टोनी फिनाउ का नंबर आता है, जिन्होंने अंतिम दौर में 65 का स्कोर बनाया।
विज्ञापन
ओलंपिया फील्ड्स में केवल इन्हीं पांच खिलाड़ियों ने अंडर पार का स्कोर हासिल किया। वुड्स ने फिर से लचर खेल दिखाया। उन्होंने 17वें होल में डबल बोगी की और एक ओवर 71 का स्कोर बनाया।
विज्ञापन
ऑस्टिन अर्नेस्ट ने अरकान्सास गोल्फ चैंपियनशिप जीती
स्टिन अर्नेस्ट ने आखिरी दौर में आठ अंडर 63 का शानदार स्कोर बनाकर अन्ना नोर्डक्विस्ट पर दो शॉट की जीत के साथ वालमार्ट एनडब्ल्यू अरकान्सास गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया।
यह महिला पेशेवर गोल्फ (एलपीजीए) टूर में उनका दूसरा खिताब है।
अर्नेस्ट अंतिम दौर से पहले नोर्डक्विस्ट से चार शॉट पीछे थीं, लेकिन उन्होंने दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। उन्होंने रविवार को पिनाकल कंट्री क्लब में दस बर्डी बनाई और इस बीच दो बोगी की। वह इस प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने वाली दूसरी अमेरिकी गोल्फर बन गई हैं। उनसे पहले 2014 में स्टेसी लुईस ने यहां खिताब जीता था।
नोर्डक्विस्ट ने पहले दो दौर में 64 और 62 का स्कोर बनाया था, लेकिन तीसरे और अंतिम दौर में वह 69 का स्कोर ही बना पाईं। एंजेला स्टैनफोर्ड और नेली कोर्डा संयुक्त तीसरे स्थान पर रही। उनके बाद जेनी शिन और सेई यंग किम का नंबर आता है।