फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   john cena fiance nikki bella appears on monday night raw

जॉन सीना की गर्लफ्रेंड ने आखिरकार वहां एंट्री की, जिसका सभी को था इंतजार...

Wed, 13 Sep 2017 05:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 13 Sep 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
john cena fiance nikki bella appears on monday night raw
निकी बेला - फोटो : sportskeeda

WWE सुपरस्टार जॉन सीना की मंगेतर और पूर्व WWE डिवाज चैंपियन निकी बेला ने लंबे समय के बाद रिंग में एंट्री की। बेला ने लंबे ब्रेक के बाद WWE रिंग में एंट्री की। WWE के बड़े इवेंट रेसलमेनिया 33 के बाद ग्लैमरस बेला पहली बार रिंग में नजर आई।

विज्ञापन


बता दें कि रैसलमेनिया 33 के दौरान निकी बैला ने जॉन सीना के साथ मिक्स्ड टैग टीम मैच में द मिज और मरीस को मात दी थी। फाइट जब खत्म हुई, उसके बाद सीना ने घुटने के बल बैठकर निकी बेला को शादी के लिए प्रपोज किया था। यह मोमेंट न सिर्फ रेसलमेनिया बल्कि WWE के इतिहास के सबसे स्पेशल मोमेंट्स में से एक बन गया। 

विज्ञापन

इस ख़ास वजह से रिंग में नजर आई जॉन सीना की मंगेतर

john cena fiance nikki bella appears on monday night raw
जॉन सीना और निकी बेला - फोटो : WWE

निकी बेला ने अचानक मंडे नाइट रॉ में आकर सभी को चौंका दिया। दरअसल, पूर्व डिवाज चैंपियन बेला डांसिंग विद द स्टार्स शो में नजर आने वाली हैं। वो शो का प्रचार करने के लिए मंडे नाईट रॉ में नजर आई। पता हो कि सीना की मंगेतर ने डिवाज चैंपियनशिप को 301 दिनों तक अपने पास रखा था।




साल 2015 में शार्लेट के खिलाफ हार के बाद उनकी बादशाहत का अंत हुआ था। उसके बाद निकी बैला समरस्लैम 2016 तक WWE प्रोग्रामिंग से गायब रहीं, उन्होंने अपनी गर्दन की चोट को ठीक करने के लिए ब्रेक लिया था।

WWE रॉ में ब्रेक के दौरान निकी बैला और उनके डांस पार्टनर आर्टेम चिग्विनसेव रिंग में आए और डांसिंग रियलिटी शो के बारे में बात की। रिंग में आकर डांस मूव्स दिखाने के बाद निकी ने अपने पार्टनर को बॉडी स्लैम दिया और जॉन सीना के सिग्नेचर स्टाइल में खड़ी हो गईं।

ऐसा करने वाली तीसरी सुपरस्टार बनेंगी

john cena fiance nikki bella appears on monday night raw
निकी बेला - फोटो : pop culture

क्रिस जैरिको और स्टेसी कीबलर के बाद निकी डांसिंग विद द स्टार्स में हिस्सा लेने वाली तीसरी रैसलिंग सुपरस्टार बन जाएंगी। डांसिग विद द स्टार्स CBS टेलीविजन पर 18 सितंबर से शुरु होने जा रहा है। ये इसका 25वां सीजन होगा। इसमें 11 अन्य सेलेब्रिटी होंगे और शो नवंबर महीने तक जा सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed