फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   John Catlin out of tournament after breaking covid 19 protocol

रेस्टोरेंट में जाना पड़ा महंगा, कोरोना वायरस प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण टूर्नामेंट से बाहर कैटलिन

Thu, 06 Aug 2020 06:55 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 06 Aug 2020 06:55 AM IST
विज्ञापन
John Catlin out of tournament after breaking covid 19 protocol
जॉन कैटलिन - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी गोल्फर जॉन कैटलिन और उनके कैडी नाथन मुलरूनी को कोविड-19 से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने के बाद यूरोपीय टूर ने इस हफ्ते होने वाली इंग्लिश चैंपियनशिप से बाहर कर दिया है।यूरोपीय टूर ने बुधवार को बयान में कहा कि इस जोड़ी ने मंगलवार को टूर्नामेंट के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से बाहर जाकर स्थानीय रेस्टोरेंट में खाना खाया और इस तरह टूर की स्वास्थ्य दिशानिर्देशों के साथ समझौता किया और इसलिए तुरंत प्रभाव से इन्हें टूर्नामेंट से हटाया जाता है। यूरोपीय टीम की ओर से जारी बयान में कैटलिन ने अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने साथी खिलाड़ियों और टूर्नामेंट से जुड़े सभी लोगों से माफी मांगता हूं। मैं यूरोपीय टीम के फैसले को समझ सकता हूं और सजा को स्वीकार करता हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed