फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   jawaharlal nehru stadium Player's mobiles, wallets and bags stolen during football league game

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से चोरी हुआ खिलाड़ियों का फोन, बटुआ और कीमती सामान

Mon, 16 Mar 2020 10:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 16 Mar 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
jawaharlal nehru stadium Player's mobiles, wallets and bags stolen during football league game
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

देश की राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से एक शर्मनाक बात सामने आई है। शुक्रवार को एक स्थानीय फुटबॉल लीग मैच में खिलाड़ियों का सामना उनके ड्रेसिंग रूम से चोरी हो गया। 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन का मुख्य स्थल रहा और देश के कई अन्य अंतरराष्ट्रीय मैचों का हिस्सा रहा जवाहरलाल नेहरू मल्टी-स्पोर्ट स्टेडियम में यह शर्मनाक घटना घटी।  

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली फुटबॉल लीग के एक मैच में दिल्ली यूनाइटेड और सिटी एफसी का मैच था, जिसमें दिल्ली यूनाइटेड की टीम ने 2-0 से मैच जीत लिया। लेकिन जब खिलाड़ी मैच जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम में लौटे तो बंद लॉकर से उनके कीमती सामान गायब थे। 12 खिलाड़ियों के फोन, बटुआ और बैग तक चोरी हो गए थे। खिलाड़ियों के मुताबिक मैच से पहले उन्होंने अपने-अपने सामान को ड्रेसिंग रूम में मौजूद लॉकर में रख दिया था और उसे लॉक कर दिया था। लॉकर की चाभी भी टीम के मैनेजर के पास थी जो खुद टीम के साथ ही डगआउट में बैठे हुए थे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने इस पूरे घटना की शिकायत सम्बंधित अधिकारियों और पुलिस से कर दी है और इस मामले में फिलहाल जांच चल रही है। 

बता दें कि इस विश्वस्तरीय स्टेडियम में भारतीय फुटबॉल टीम के अंडर-17 वर्ल्ड कप के मैचों समेत इंडियन सुपर लीग के कुछ मैचों का आयोजन भी हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed