{"_id":"5eab4ed28ebc3e90393c051a","slug":"javelin-thrower-shivpal-singh-missing-diamond-league-due-to-covid-19-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक क्वालिफाई होने के बावजूद डायमंड लीग न होने से शिवपाल निराश","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओलंपिक क्वालिफाई होने के बावजूद डायमंड लीग न होने से शिवपाल निराश
Fri, 01 May 2020 03:48 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 01 May 2020 03:48 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाला फेंक एथलीट शिवपाल सिंह इस बात से राहत महसूस कर रहे हैं कि वह पहले ही ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं लेकिन इस बात से निराश हैं कि कोविड-19 महामारी के कारण वह प्रतिष्ठित डायमंड लीग सीरीज में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे।
अभी तक 14 चरण की डायमंड लीग सीरीज की आठ स्पर्धाएं स्थगित हो चुकी हैं जबकि इस महामारी के कारण इस साल कोई एथलेटिक्स मीट होगी या नहीं, इस पर भी अनिश्चितता बनी हुई है। कोविड-19 के कारण 13 जून तक सभी डायमंड लीग स्पर्धायें स्थगित हो चुकी हैं। वहीं चार जुलाई को लंदन चरण की स्पर्धा अभी होनी है। फाइनल 11 सितंबर को ज्यूरिख में होगा।
शिवपाल ने कहा, ‘पिछले साल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ भाग लेकर अच्छा लगा। मैं इस साल भी डायमंड लीग में भाग लेना चाहता था। लेकिन कोविड-19 ने पूरी दुनिया को ही बदल दिया है और मेरी योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन से पहले मैंने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया।