{"_id":"609c8e008ebc3ee9243ed57f","slug":"javelin-thrower-neeraj-wants-to-play-tournament-before-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्की तैयारी: ओलंपिक से पहले टूर्नामेंट खेलना चाहते हैं नीरज","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पक्की तैयारी: ओलंपिक से पहले टूर्नामेंट खेलना चाहते हैं नीरज
Thu, 13 May 2021 07:55 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 13 May 2021 07:55 AM IST
सार
- भारतीय जेवलिन थ्रोअर ने कहा, चोट और कोविड—19 के कारण के पिछले दो साल हो गए बर्बाद
- पिछले दो साल से किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए हैं नीरज
- 88.07 मीटर की दूरी नापी थी नीरज ने मार्च में तीसरी इंडियन ग्रां प्रि और अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया था
- 90 मीटर तक भाला फेंकने का लक्ष्य रखा है 23 वर्षीय इस हरियाणी एथलीट ने
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओलंपिक की तैयारियों में लगे जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कहा कि अभ्यास के साथ-साथ वह टोक्यो ओलंपिक से पहले कुछ प्रतियोगिताओं में खेलने को लेकर बेताब हैं। इसे लेकर वह भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। चोट और कोविड—19 के कारण उनके पिछले दो साल बर्बाद हुए।
विज्ञापन
टोक्यो में पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे 23 वर्षीय नीरज ने कहा कि मैं अभ्यास में अपना शत प्रतिशत देने की कोशिश कर रहा हूं। मैं वैसा ही अभ्यास कर रहा हूं जैसे पहले किया करता था। अभ्यास अच्छा चल रहा है लेकिन मुझे प्रतियोगिताओं में खेलने की जरूरत है। हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
आगे कहा कि मैंने टॉप्स और साई से बात की और वे भी अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। यदि कुछ होता है तो मुझे प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका मिल सकता है क्योंकि पिछले दो वर्षों से मैं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नहीं खेल पाया हूं।
विज्ञापन
अभ्यास के साथ प्रतिस्पर्धा भी जरूरी
चोपड़ा ने कहा कि ओलंपिक जैसी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए अभ्यास ही पर्याप्त नहीं होता है। उन्होंने कहा कि यदि हम प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं लेते हैं तो फिर अभ्यास का क्या फायदा। हम पिछले साल से अभ्यास कर रहे हैं लेकिन हमें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं चाहिए।
यदि हम ओलंपिक स्तर के बारे में सोचते हैं तो हमें उन एथलीटों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की भी जरूरत होती है। मुझे ओलंपिक में खेलने का अनुभव नहीं है। यह मेरे पहले ओलंपिक होंगे।