{"_id":"62bde4250f80785ebb389491","slug":"javelin-throw-neeraj-chopra-broke-national-record-for-the-second-time-in-15-days-in-diamond-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में भाले से किया कमाल, 15 दिन में दूसरी बार तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में भाले से किया कमाल, 15 दिन में दूसरी बार तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड
Fri, 01 Jul 2022 11:43 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:43 AM IST
सार
स्टॉकहोम में नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 89.94 मीटर दूर भाला फेंका। उन्होंने अपने ही नेशनल रिकॉर्ड को सुधारा है। इससे पहले 14 जून को नीरज ने पावे नुरमी खेलों में 89.30 मीटर दूर भाला फेंका था।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में शानदार थ्रो से एक बार फिर नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। स्टॉकहोम में नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 89.94 मीटर दूर भाला फेंका। उन्होंने अपने ही नेशनल रिकॉर्ड को सुधारा है। इससे पहले 14 जून को नीरज ने पावे नुरमी खेलों में 89.30 मीटर दूर भाला फेंका था।
नीरज ने कुओर्ताने खेलों में 86.60 मीटर दूर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया था। नीरज चार साल बाद डायमंड लीग में हिस्सा लेने उतरे। इससे पहले 2018 में ज्यूरिख में भाग लिया था। तब 85.73 मीटर थ्रो करके चौथा स्थान हासिल किया था। उस समय भी नीरज ने नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
भारत का यह स्टार जेवलिन थ्रोअर अब तक सात बार डायमंड लीग में हिस्सा ले चुका है। 2017 में तीन और 2018 में चार बार भाग लिया था। तब वह एक भी पदक नहीं जीत पाए थे। दो बार उन्हें चौथा स्थान हासिल हुआ।
अगले महीने होने वाली विश्व चैंपियनशिप से पहले नीरज के लिए यह सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। इस मुकाबले में टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले तीनों विजेता मैदान में थे। मौजूदा समय में सबसे ज्यादा बार 90 मीटर की दूरी को पार करने वाले जर्मनी के जोहानेस वेटर इस बार चोट के कारण नहीं उतरे हैं।

- Manohar Lal (@manoharlalbjp) 1 July 2022