{"_id":"5b338e324f1c1bb26e8ba319","slug":"japans-tokyo-passes-strict-anti-smoking-laws-ahead-of-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 ओलंपिक के मद्देनजर टोक्यो में सख्त होगा धूम्रपान रोधी नियम","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
2020 ओलंपिक के मद्देनजर टोक्यो में सख्त होगा धूम्रपान रोधी नियम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान में टोक्यो शहर की सरकार ने 2020 ओलंपिक के मद्देनजर आज धूम्रपान रोधी सख्त नियम पारित किए। जापान को धूम्रपान करने वालों के लिए स्वर्ग माना जाता है, जहां ज्यादातर रेस्त्रां और बार में धूम्रपान करने की अनुमति है। इसी कारण विकसित देश होने के बावजूद जापान को ऐसे देशों के समूह में शामिल नहीं किया जाता।
विज्ञापन
सरकार के नए नियमों के अनुसार हाई स्कूल स्तर तक के शिक्षण संस्थानों के परिसरों में धूम्रपान पर पूरी तरह प्रतिबंध होगा। हालांकि धूम्रपान करने वालों के लिए विश्वविद्यालयों और अस्पतालों की इमारतों के बाहर एक खास स्थान बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
राजधानी में रेस्त्रां में धूम्रपान करना निषेद्य होगा। रेस्त्रां धूम्रपान के लिए भीतर अलग से एक स्थान बना सकते है लेकिन ग्राहक धूम्रपान क्षेत्र में खा या पी नहीं सकते। नए नियमों का लगातार उल्लंघन करने वाले लोगों और ऐसे उल्लंघनकर्ता रेस्त्रां मालिकों पर 50 हजार येन (455 डॉलर) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। टोक्यो के गवर्नर युरिको कोइके ने कहा , 'हम 2019 रग्बी विश्वकप और ओलंपिक जैसे बड़े खेलों के आयोजन के लिए तैयार हैं।'
विज्ञापन