{"_id":"5e6bc7e48ebc3ea4da3486c3","slug":"japan-says-tokyo-olympics-on-track-despite-donald-trump-suggestion-to-postpone","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान ने ठुकराया ट्रंप का ओलंपिक स्थगित करने का सुझाव","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जापान ने ठुकराया ट्रंप का ओलंपिक स्थगित करने का सुझाव
Sat, 14 Mar 2020 09:22 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 14 Mar 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिए स्थगित करने का सुझाव जापान की ओलंपिक मंत्री ने ठुकरा दिया। ओलंपिक कांस्य पदकधारी सेको हाशिमोटो ने शुक्रवार को टोक्यो में कहा, ‘आईओसी और आयोजन समिति इन्हें रद्द करने या स्थगित करने पर विचार नहीं कर रही है - बिल्कुल भी नहीं।’
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और टोक्यो आयोजक तीन महीने पहले चीन में फैले कोरोना वायरस के बाद से अपने इस बयान पर अडिग है कि ओलंपिक खेलों की शुरुआत 24 जुलाई से होगी।
विज्ञापन