जापान: टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का खतरा, आपातकाल के बावजूद आज 1308 नए मामले
जापान में जून से रोजाना मामलों की संख्या बढ रही है और विशेषज्ञों का मानना है कि ओलंपिक के दौरान यह संख्या हजारों में पहुंच जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो में आपातकाल के बावजूद भी कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। खेलों के महाकुंभ में अब केवल आठ दिन का समय बचा है। इससे पहले गुरुवार को कोरोना वायरस के 1308 नए मामले दर्ज किए गए, जो पिछले छह महीने में सबसे ज्यादा हैं। गुरुवार को मिले मामले 21 जनवरी को मिले 1485 मामलों के बाद से सर्वाधिक हैं। बता दें कि जापान की राजधानी टोक्यो में आपातकाल का चौथा दौर लागू है, जो सोमवार से शुरू हुआ। ओलंपिक के दौरान रेस्त्रां और बार जल्दी बंद होंगे और अल्कोहल नहीं परोसी जाएगी। जापान में जून से रोजाना मामलों की संख्या बढ रही है और विशेषज्ञों का मानना है कि ओलंपिक के दौरान यह संख्या हजारों में पहुंच जाएगी। जापान में अब तक 828000 मामले आ चुके हैं और 15000 मौतें हो चुकी हैं।
टोक्यो के गर्वनर से मिले आईओसी अध्यक्ष बाक
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थॉमस बाक ने गुरुवार को टोक्यो के गर्वनर युइके कोइके से मुलाकात की। जापान के नेताओं और ओलंपिक आयोजकों से लगातार तीसरे दिन बैठकों में बाक ने जापान को आश्वस्त करने की कोशिश की नियमों का पालन किया जा रहा है और सभी एहतियात बरते जा रहे हैं। बाक गुरूवार को पहले एथलीट गांव गए और फिर उन्होंने टोक्यो के गर्वनर कोइके से मुलाकात की। इससे पहले बाक ने मंगलवार को टोक्यो 2020 अध्यक्ष सेको हाशिमोटो से और बुधवार को जापान के प्रधानमंत्री याशिहिदे सुगा से मुलाकात की थी।