फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Japan extends virus emergency until June 20, one month before Olympics

टोक्यो ओलंपिक : जापान में 20 जून तक बढ़ा आपातकाल, दर्शकों के बगैर हो सकता है खेलों का आयोजन!

Fri, 28 May 2021 04:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 28 May 2021 04:47 PM IST
सार

जापान में संक्रमण अभी तक उस स्तर तक धीमा नहीं हो रहा है कि देश 50 दिन के अंदर ओलंपिक खेलों की सुरक्षित मेजबानी कर सके।

विज्ञापन
Japan extends virus emergency until June 20, one month before Olympics
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : social media

विस्तार

जापान टोक्यो में कोरोना वायरस के कारण लगाए गए आपातकाल को 20 जून तक बढ़ा दिया है। बता दें कि देश में संक्रमण अभी तक उस स्तर तक धीमा नहीं हो रहा है कि देश 50 दिन के अंदर ओलंपिक खेलों की सुरक्षित मेजबानी कर सके।

विज्ञापन


जापान के एक वरिष्ठ मंत्री याशुतोशी निशिमुरा ने पत्रकारों से कहा कि सरकार ने नौ क्षेत्रों में 20 दिन के लिए आपात स्थिति को बढ़ा दिया गया है, जो 20 जून तक होगा। ओकिनावा में पहले से ही 20 जून तक आपात स्थिति जारी है। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति को बढ़ाने की जरूरत इसलिए थी क्योंकि काफी लोग अब भी सार्वजनिक रूप से घूम रहे हैं, विशेषकर टोक्यो और ओसाका में।
विज्ञापन


बता दें कि जापान की राजधानी और आठ अन्य शहरों में मौजूदा आपात स्थिति अगले सोमवार तक खत्म होनी थी लेकिन कुछ क्षेत्रों में अस्पतालों में अब भी काफी कोविड-19 संक्रमित मरीज आ रहे हैं और हाल में गंभीर मामलों की संख्या भी काफी रही थी। ओलंपिक आयोजकों को इस तारीख तक फैसला करना होगा कि वे किसी भी दर्शक को अनुमति देंगे या नहीं क्योंकि विदेशी दर्शकों को महीनों पहले प्रतिबंधित कर दिया गया था। वहीं मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जापान के एथलीटों के टीकाकरण की प्राथमिकता में भी देरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों के बगैर आयोजित हो सकता है टोक्यो ओलंपिक

टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में दो महीने से भी कम का समय बचा है और आयोजन समिति की अध्यक्ष सेइको हाशिमोतो ने शुक्रवार को संकेत दिया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इन खेलों में स्थानीय प्रशंसकों को भी प्रतिबंधित किया जा सकता है। महामारी के खतरे को देखते हुए विदेशी प्रशंसकों पर पिछले महीने ही रोक लगा दी गई थी।

जापान की सरकार ने कोविड-19 के मामलों को नियंत्रित रखने के लिए टोक्यो और ओसाका सहित देश के कई हिस्सो में 31 मई तक लागू आपातकाल को 20 जून तक बढ़ा दिया है। इस फैसले के बाद ही ओलंपिक के दौरान दर्शकों पर रोक के कयास लगाए जाने लगे। जापान में जनता के विरोध के बाद भी आयोजकों और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा है कि वे पिछले साल स्थगित हुए इन खेलों को इस साल तय कार्यक्रत के मुताबिक कराने को लेकर प्रतिबद्ध है।

आयोजन समिति की अध्यक्ष सेइको हाशिमोतो ने कहा, 'प्रशंसको के मामले पर हम जल्दी फैसला लेंगे, लेकिन यह फैसला आपातकाल के हटने के बाद लिया जाएगा।' उन्होंने कहा, 'कई लोग कह रहे है कि हमें इन खेलों का आयोजन दर्शकों के बिना करना होगा लेकिन दूसरे खेलों में दर्शकों को आने की अनुमति दी जा रही है। हमें कोई भी फैसला लेने से पहले स्थानीय चिकित्सा सेवा पर पड़ने वाले असर के बारे में सोचना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed