{"_id":"5beef6cabdec2265a10629c3","slug":"jaipur-pink-panthers-beat-u-p-yodha-by-45-28-in-pro-kabaddi-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2018: यूपी योद्धा पर पिंक पैंथर्स की शानदार जीत, 45-28 से दी करारी मात","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2018: यूपी योद्धा पर पिंक पैंथर्स की शानदार जीत, 45-28 से दी करारी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi
जयपुर पिंक पैंथर्स ने शुक्रवार को प्रो कबड्डी 2018 के 67वें मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की। अहमदाबाद के ट्रांसस्टेडिया एरीना में खेले गए इस मुकाबले में पिंक पैंथर्स ने यूपी योद्धा को 35-23 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
इस मुकाबले में जयपुर की तरफ से के दीपक हूडा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 रेड में 10 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सुनील 7 टैकल में 5 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, यूपी योद्धा की तरफ से रिशांक ने 14 रेड में 7 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि नितेश कुमार ने 6 टैकल में 6 प्वाइंट्स हासिल किए।
विज्ञापन
बता दें कि इस मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 20 रेड प्वाइंट्स, 19 टैकल प्वाइंट्स, 6 ऑलआउट प्वाइंट्स और 0 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, यूपी को 14 रेड प्वाइंट्स, 11 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 3 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन