फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   ITTF Ranking Manika Batra reached the best 38th ranking G Sathiyan becomes top ranked Indian table tennis player

ITTF Ranking: सर्वश्रेष्ठ 38वीं रैंकिंग पर पहुंचीं मनिका बत्रा, जी साथियान शीर्ष भारतीय खिलाड़ी

Tue, 03 May 2022 08:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 03 May 2022 08:30 PM IST
सार

दुनिया के शीर्ष 100 खिलाड़ियों में शरत और साथियान के अलावा कोई अन्य भारतीय पुरुष खिलाड़ी शामिल नहीं है जबकि महिला एकल में मनिका के अलावा तीन अन्य खिलाड़ियों को इस सूची में जगह मिली है।

विज्ञापन
ITTF Ranking Manika Batra reached the best 38th ranking G Sathiyan becomes top ranked Indian table tennis player
मनिका बत्रा और जी साथियान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा ने अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की नवीनतम रैंकिंग में महिला एकल में 10 स्थान की छलांग के साथ कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ 38वीं रैंकिंग हासिल की। वहीं जी साथियान 34वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय खिलाड़ी हैं। अनुभवी अचंता शरत कमल भी एक स्थान के फायदे से 37वें पायदान पर पहुंच गए हैं। नवीनतम रैंकिंग में अधिकतर भारतीय खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। 
विज्ञापन


दुनिया के शीर्ष 100 खिलाड़ियों में शरत और साथियान के अलावा कोई अन्य भारतीय पुरुष खिलाड़ी शामिल नहीं है जबकि महिला एकल में मनिका के अलावा तीन अन्य खिलाड़ियों को इस सूची में जगह मिली है। अर्चना कामत 26 स्थान की लंबी छलांग के साथ 66वें स्थान पर पहुंच गई हैं। युवा श्रीजा अकुला को भी नवीनतम रैंकिंग में 39 स्थान का फायदा हुआ है और वह अब दुनिया की 68वें नंबर की खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन


रीत टेनिसन ने भी शीर्ष 100 खिलाड़ियों की सूची में पहली बार जगह बनाई है। उन्हें 197 स्थान का फायदा हुआ है और वह 97वें पायदान पर हैं। पुरुष युगल में साथियान और हरमीत देसाई की विश्व रैंकिंग 28वीं है। वहीं साथियान और शरत 35वें पायदान पर हैं। महिला युगल में मनिका और अर्चना दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी हैं। सुतीर्था मुखर्जी और आयहिका मुखर्जी की जोड़ी 29वें स्थान पर है। मिश्रित युगल में मनिका और साथियान विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज हैं जबकि मानव ठक्कर और अर्चना की जोड़ी 22वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed