फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   ISSF world championship: Teenager Hriday Hazarika shoots gold

वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप: 16 वर्षीय हृदय हजारिका का कमाल, 10 मीटर एयर राइफल में जीता गोल्ड

Fri, 07 Sep 2018 12:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
ISSF world championship: Teenager Hriday Hazarika shoots gold

भारतीय निशानेबाज हृदय हजारिका ने चांगवोन में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में जूनियर 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता। जबकि महिला टीम ने नए विश्व रिकार्ड के साथ गोल्ड मेडल अपनी झोली में डाला। 

विज्ञापन


फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले अकेले भारतीय हजारिका ने 627.3 का स्कोर किया। फाइनल में उनका और ईरान के मोहम्मद आमिर नेकूनाम का स्कोर 250.1 रहा। हजारिका ने शूट ऑफ में जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


रूस के ग्रिगोरी शामाकोव को कांस्य पदक मिला। भारतीय टीम 1872.3 अंक लेकर चौथे स्थान पर रही जिसमें हजारिका, दिव्यांश पंवार और अर्जुन बाबुटा शामिल थे।
 



भारतीय महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने 1880.7 के स्कोर के साथ विश्व रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम में शामिल इलावेनिल वालारिवान (631), श्रेया अग्रवाल (628.5) और मानिनी कौशिक (621.5) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

सीनियर वर्ग में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में भारत को निराशा हाथ लगी क्योंकि कोई भी भारतीय फाइनल में जगह नहीं बना सका। एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता संजीव राजपूत 58वें स्थान पर रहे। स्वप्निल कुसाले 55वें और अखिल शेरोन 44वें स्थान पर रहे। भारतीय टीम 11वें स्थान पर रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed