{"_id":"638b16be765a597e000d25be","slug":"issf-president-s-cup-18-year-old-rudraksh-wins-issf-president-s-cup-title-defeats-italian-shooter-in-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"President's Cup: 18 साल के रुद्रांक्ष ने ISSF प्रेसिडेंट कप का खिताब जीता, फाइनल में इटैलियन शूटर को हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
President's Cup: 18 साल के रुद्रांक्ष ने ISSF प्रेसिडेंट कप का खिताब जीता, फाइनल में इटैलियन शूटर को हराया
Sat, 03 Dec 2022 02:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 03 Dec 2022 02:58 PM IST
सार
आईएसएसएफ राइफल/पिस्टल विश्व चैंपियनशिप 2022 में, जो अक्तूबर में समाप्त हुई, 18 वर्षीय रुद्रांक्ष पाटिल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण जीतकर 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए देश का पहला कोटा हासिल किया।
विज्ञापन
रुद्रांक्ष पाटिल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय शूटर रुद्रांक्ष पाटिल ने 2022 सीजन का अंत शानदार अंदाज में किया है। उन्होंने इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन प्रेसिडेंट कप का खिताब अपने नाम किया। यह टूर्नामेंट मिस्र के काहिरा में आयोजित हुआ। 10 मीटर राइफल के प्लेऑफ में रुद्रांक्ष ने इटली के डेनिलो सोलाजो को 16-8 से हरा दिया। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी रुद्रांक्ष को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया- रुद्रांक्ष ने 2022 को एक धमाकेदार अंदाज के साथ खत्म किया। 10 मीटर राइफल प्ले-ऑफ में सोलाज़ो को 16-8 से हराकर आईएसएसएफ प्रेसिडेंट कप जीता। बधाई हो, पूरे भारत को आप पर गर्व है।
सभी महाद्वीपों से 43 आईएसएसएफ सदस्य संघों का प्रतिनिधित्व करने वाले 42 देशों के एथलीट इस प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे हैं। वे सभी 2022 विश्व रैंकिंग के अनुसार व्यक्तिगत ओलंपिक स्पर्धाओं में 12 शीर्ष स्थान पर हैं। प्रतियोगिता 28 नवंबर से चार दिसंबर तक काहिरा में आयोजित हो रही है।
आईएसएसएफ राइफल/पिस्टल विश्व चैंपियनशिप 2022 में, जो अक्तूबर में समाप्त हुई, 18 वर्षीय रुद्रांक्ष पाटिल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण जीतकर 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए देश का पहला कोटा हासिल किया। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, तेजस्विनी सावंत, मानवजीत सिंह संडू, ओम प्रकाश मिथरवाल और अंकुर मित्तल के बाद केवल छठे भारतीय शूटिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं।