फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   israels only gold medal winner gal fridman ready to auction his olympic medal

पैसों की तंगी का मारा ओलंपिक का गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट, लिया इतना बड़ा फैसला

Wed, 17 Oct 2018 10:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
israels only gold medal winner gal fridman ready to auction his olympic medal
गाल फ्रिडमैन

ओलंपिक खेलों में पदक जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है। यह पदक अगर सोने का तमगा हो तो इसकी चमक ही अलग होती है। खिलाड़ी इस अमूल्य धरोहर को ताउम्र संभाल कर रखना चाहता है। पर पैसों की कमी के चलते इस्रायल के गाल फ्रिडमैन 14 साल पहले जीता अपना ओलंपिक का ऐतिहासिक पीला तमगा बेचना चाहते हैं। 

विज्ञापन


वह पदक के साथ अपने उस विंडसर्फर को भी बेचना चाहते हैं, जिसके साथ उन्होंने यह हासिल किया था। यह इस्रायल के किसी खिलाड़ी द्वारा खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ में जीता गया एकमात्र स्वर्ण पदक है। आठ साल पहले खेलों से सन्यास लेने वाले फ्रिडमैन ने 2004 एंथेस ओलंपिक में विंड सर्फिंग स्पर्धा में यह पदक जीता था। 
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने 1996 अटलांटा खेलों में कांस्य पदक जीता था। 2002 के विश्व चैंपियन ने कहा कि मैं अभी यह जानना चाहता हूं कि इसकी कीमत क्या है। मुझे पैसों की बहुत जरूरत है। मैं मनपंसद कीमत मिलने पर ही इसे बेचूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2005 में चोरी हो गए थे पदक, मिले थे जंगल में

israels only gold medal winner gal fridman ready to auction his olympic medal
गाल फ्रिडमैन

ढूंढ रहे हैं ईबे एक्सपर्ट : 43 वर्षीय फ्रिडमैन कोचिंग के साथ ही शादियों और पार्टियों में फोटोग्राफी कर अपना खर्च चला रहे हैं। गाल ने फेसबुक वाल में नीलामी का एक पोस्ट किया। इसमें लिखा है, 'मैं ईबे एक्सपर्ट की तलाश कर रहा हूं, जो एक बेहद ही खास और इस्रायल में मिलने वाले एकमात्र सामान की नीलामी करा सके।'

2005 में चोरी हो गए थे पदक, मिले थे जंगल में : 13 साल पहले (2005) में उनके दोनों पदक चोरी हो गए थे। किसी ने उनका तोड़ डाला था और पदक सहित बहुत सा कीमती सामान चोरी कर लिया था। पदक चोरी होने पर वह काफी बैचैन हो गए थे। 

सात दिन की की जद्दोजहद के बाद जंगल में उनका पदक एक छोटी बच्ची के हाथ में मिला था। उसके बाद उन्होंने लिखा था,'इस पदक की कोई भी कीमत नहीं लगा सकता, मैं कितना दुखी हूं, इस बात को बता नहीं सकता।' पदक मिलने पर उन्होंने कहा था कि 'ऐसा अहसास हो रहा है, जैसे पदक अभी जीता हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed