फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   iran only female olympic medallist kimia alizadeh leaves country

ईरान की एकमात्र ओलंपिक पदक विजेता अलीजादेह ने छोड़ा देश

Mon, 13 Jan 2020 07:47 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 13 Jan 2020 07:47 AM IST
विज्ञापन
iran only female olympic medallist kimia alizadeh leaves country
कीमिया अलीजादेह - फोटो : kimia alizadeh instagram

ईरान की एकमात्र ओलंपिक पदक विजेता महिला खिलाड़ी कीमिया अलीजादेह ने कहा है कि उन्होंने देश छोड़ दिया है। उन्होंने इसके लिए सिस्टम के पखंड का हवाला देते हुए कहा कि वह खिलाड़ियों का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करते हुए उनका शोषण करता है।

विज्ञापन


उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा है क्या मुझे हैलो, गुडबॉय या शोक से शुुरुआत करनी चाहिए। 21 वर्षीय अलीजादेह ने 2016 रियो ओलंपिक में ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने ईरान के राजनीतिक सिस्टम की पखंड, झूठ बोलने, अन्याय और चापलूसी के लिए आलोचना करते हुए कहा कि वह सिर्फ ताइक्वांडो, सुरक्षा और स्वस्थ जिंदगी चाहती थी। मैं ईरान की करोड़ों पीड़ित महिलाओं में से एक हूं, जिनके साथ यह वर्षों से खेल रहे हैं। उन्होंने जो भी कहा मैंने वो पहना (हिजाब) जो ईरान में सार्वजनिक स्थानों में महिलाओं के लिए जरूरी है। मैंने वह सब दोहराया जो उन्होंने कहा। लेकिन इनमें से उन्हें किसी भी चीज की परवाह नहीं थी। किसी ने मुझे यूरोप आने के लिए आमंत्रित नहीं किया। प्यारे ईरानी लोगों में मैं जहां भी रहूं, हमेशा अपने देश की बच्ची ही रहूंगी। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को अलीजादेह के गायब होने की खबर ने ईरान को हिलाकर रख दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed