फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IOC releases new deadline for qualification period of Tokyo Olympics

एक साल के लिए स्थगित होने के बाद अब टोक्यो ओलंपिक क्वॉलिफिकेशन की नई डेट जारी

Fri, 03 Apr 2020 11:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 03 Apr 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
IOC releases new deadline for qualification period of Tokyo Olympics
- फोटो : सोशल मीडिया

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफिकेशन की नई समय सीमा 29 जून 2021 तय की है। कोरोना वायरस महामारी के कारण ओलंपिक एक साल के लिए स्थगित किए गए हैं। सभी राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्षों, महासचिवों और अभियान प्रमुखों को भेजे गए पत्र में आईओसी निदेशक (एकजुटता और एनओसी संबंध) जेम्स मैकलियोड ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


दो अप्रैल को लिखे पत्र में संशोधित खेल प्रविष्टियों की समय सीमा पांच जुलाई 2021 तय की गई है। मैकलियोड ने लिखा, 'क्वॉलिफिकेशन की नई समय सीमा 29 जून 2021 है। अंतरराष्ट्रीय महासंघ अपनी क्वॉलिफिकेशन अवधि तय कर सकते हैं जो इससे पहले की होनी चाहिए।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम समझते हैं कि इस समय तारीखों और स्थानों को लेकर ब्यौरा नहीं दिया जा सकता। कोरोना वायरस के प्रभाव और इससे संबंधित पाबंदियों पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही जानकारी दी जा सकेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि जिन खेलों में कोटा रैंकिंग पर निर्भर करता है, अंतरराष्ट्रीय महासंघों को नई रैंकिंग समय सीमा निर्धारित करने का पूरा अधिकार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed