फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IOC member Nita Ambani honored the medal winners, Manu Bhaker-Neeraj Chopra and Navdeep were seen

Manu Bhaker-Neeraj Chopra: आईओसी की सदस्य नीता अंबानी ने पदकवीरों को किया सम्मानित, मनु-नीरज और नवदीप नजर आए

Mon, 30 Sep 2024 09:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 30 Sep 2024 09:24 AM IST
सार

नीता ने ओलंपिक में दो कांस्य जीतने वाली मनु भाक, भालाफेंक में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता नवदीप सिंह और कांस्य पदक विजेता मोना अग्रवाल को सम्मानित किया।

विज्ञापन
IOC member Nita Ambani honored the medal winners, Manu Bhaker-Neeraj Chopra and Navdeep were seen
मनु, नवदीप, नीता अंबानी, मोना और नीरज - फोटो : ANI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष नीता अंबानी ने पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक में पदक जीतने वाले कुछ एथलीट्स को सम्मानित किया है। इस दौरान नीता ने ओलंपिक में दो कांस्य जीतने वाली मनु भाक, भालाफेंक में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता नवदीप सिंह और कांस्य पदक विजेता मोना अग्रवाल को सम्मानित किया। मुंबई में नीता ने अपने आवास एंटीलिया में आयोजित कार्यक्रम 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' में भारत के ओलंपियन और पैरालंपियनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


दरअसल, मनु का नाम कुछ समय पहले पेरिस ओलंपिक रजत पदक और टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा से जोड़ा जा रहा था। हालांकि, उनके परिवार से इसका खंडन आ चुका है। मनु एक शो के दौरान नीरज को लेकर सवाल पूछे जाने पर नाराज हो गई थीं और इवेंट छोड़कर चली गई थीं। पेरिस ओलंपिक खेलों में देश को दो कांस्य पदक दिलाने वाली मनु भाकर को मैदान के बाहर कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। कई ब्रांडों ने उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई देते हुए अवैध रूप से उनकी तस्वीरों का उपयोग किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मनु भाकर की टीम ने सुझाव दिया है कि जो लोग भारतीय निशानेबाज से औपचारिक रूप से जुड़े नहीं हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई विज्ञापन जारी करने का कोई अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन


कौन हैं मोना अग्रवाल?
पैरा शूटर मोना अग्रवाल ने पैरालंपिक में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में  228.7 का स्कोर बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया था और भारत को कांस्य पदक दिलाया था। 37 वर्षीय पैरा शूटर मोना अग्रवाल ने पेरिस पैरालंपिक में तीन पदक स्पर्धाओं में हिस्सा लिया था। व्हीलचेयर के जरिए चलने वाली मोना ने पैरा एथलेटिक्स की ओर रुख किया। उन्होंने शॉट पुट, डिस्कस, जेवलिन थ्रो और पावरलिफ्टिंग में हाथ आजमाया और राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में पहुंचकर अपनी पहचान बनाई। हालांकि, उनका शरीर एथलेटिक्स की कठोरता को झेलने में असमर्थ था तब उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए 2021 में पैरा शूटिंग की ओर रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवदीप के रजत को स्वर्ण में बदला गया 
एफ41 वर्ग के फाइनल में नवदीप के सुनहरे थ्रो ने स्टेड डी फ्रांस में भारतीय राष्ट्रगान के गूंजने को सुनिश्चित किया था। नवदीप 47.32 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर थे लेकिन ईरान के बेत सयाह सादेघ को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उनके रजत पदक को स्वर्ण में बदल दिया गया। सयाह को बार-बार आपत्तिजनक झंडा प्रदर्शित करने के लिए अयोग्य घोषित किया गया। वह अपनी हरकतों से स्वर्ण पदक गवां बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed