{"_id":"5d6a5b988ebc3e93bb4c4c99","slug":"ioc-announces-details-of-boxing-tournaments-for-tokyo-olympic-qualification","type":"story","status":"publish","title_hn":"IOC ने मुक्केबाजी की क्वॉलिफाइंग प्रतियोगिताओं की दी जानकारी, ओलंपिक से पहले होंगे चार इवेंट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
IOC ने मुक्केबाजी की क्वॉलिफाइंग प्रतियोगिताओं की दी जानकारी, ओलंपिक से पहले होंगे चार इवेंट
Sat, 31 Aug 2019 05:05 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 31 Aug 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
tokyo olympic
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश में जुटे पुरुष और महिला मुक्केबाजों के लिए ‘निष्पक्ष और पारदर्शी’ टूर्नामेंटों की जानकारी दी। फरवरी से अप्रैल तक दो महीने में चीन, सेनेगल, अर्जेंटीना और ब्रिटेन में चार महाद्वीपीय क्वॉलिफिकेशन टूर्नामेंट की पुष्टि की गई है। ये सभी टूर्नामेंट 2020 में फरवरी से मई के बीच आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
अंतिम वैश्विक क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट अब टोक्यो के बजाय 13 से 24 मई तक पेरिस में आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने जून में संचालन संस्था एआईबीए से अधिकार छीनकर 2020 अब ओलंपिक गेम्स की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी ली थी। आईओसी के एक पैनल ने एआईबीए की अध्यक्षता, संचालन, वित्तीय मामलों और ओलंपिक मुकाबलों में हेराफेरी के संदेह की जांच की।
विज्ञापन
इसके बाद आईओसी का कहना है कि वह ‘रेफरी और जजों के चयन और उनके फैसलों के आकलन’ की एक स्वतंत्र समीक्षा कराने को अंतिम रूप दे रहा है। टोक्यो में मुक्केबाजी स्पर्धा आठ पुरूष वजन वर्ग और पांच महिला वजन वर्ग में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन