{"_id":"5dee87b88ebc3e880e394e72","slug":"ioa-chief-narinder-batra-meet-home-minister-amit-shah-and-discuss-hosting-of-youth-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईओए के अध्यक्ष बत्रा ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, यूथ ओलंपिक की मेजबानी पर हुई बात","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
आईओए के अध्यक्ष बत्रा ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, यूथ ओलंपिक की मेजबानी पर हुई बात
Mon, 09 Dec 2019 11:13 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह-बत्रा
- फोटो : ट्विटर
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और 2026 युवा ओलंपिक की मेजबानी के लिए सरकार का समर्थन मांगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के भी सदस्य बत्रा ने कहा कि बोली पेश करने से पहले नई दिल्ली, मुंबई और भुवनेश्वर में से एक शहर को मेजबान के रूप में चुना जाएगा।
विज्ञापन
आईओसी इसके बाद स्वीकृति के लिए भारतीय बोली का आकलन करेगा। युवा ओलंपिक 2026 के लिए बोली प्रक्रिया के अगले साल शुरू होने की उम्मीद है। बत्रा ने साथ ही शाह के साथ आईओसी के 2023 सत्र की मेजबानी मुंबई में करने पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
आईओसी सत्र एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है, जिसमें ओलिंपिक संस्था के सभी सदस्य और अधिकारी मौजूद रहते हैं। आईओए देश के 75वें स्वतंत्रता वर्ष के दौरान इसकी मेजबानी करना चाहता है।
विज्ञापन