फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IOA and CGF chiefs to meet in Delhi on Nov 14, discuss shooting at CWG

IOA और CGF प्रमुख की बैठक 14 नवंबर को, निशानेबाजी पर होगी चर्चा

Tue, 24 Sep 2019 07:53 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 24 Sep 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
IOA and CGF chiefs to meet in Delhi on Nov 14, discuss shooting at CWG
शूटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) प्रमुख लुई मार्टिन के बीच 14 नवंबर को बैठक हो सकती है जिसमें बर्मिघम में 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को हटाये जाने पर भारत की आपत्ति पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन


मार्टिन ने 21 सितंबर को लिखे पत्र में आईओए और सीजीएफ के शीर्ष अधिकारियों के बीच बैठक का सुझाव दिया था जिसके जवाब में बत्रा ने कहा है कि इसके लिये सबसे उपयुक्त समय 14 नवंबर रहेगा। आईओए प्रमुख ने अपने पत्र में लिखा है, 'आपने जैसा कि 21 सितंबर 2019 के अपने पत्र में लिखा है, हम 14 नवंबर 2019 को दिल्ली में बैठक करने के लिये तैयार हैं।' 
विज्ञापन


सीजीएफ प्रमुख ने बत्रा के नये ईमेल का अभी तक जवाब नहीं दिया है लेकिन पूरी संभावना है कि बैठक 14 नवंबर को ही होगी क्योंकि मार्टिन ने पूर्व में संकेत दिये थे कि बैठक 11 नवंबर से 18 नवंबर के बीच हो सकती है। मार्टिन के साथ सीजीएफ के मुख्य कार्यकारी डेविड ग्रेवमबर्ग भी बैठक में हिस्सा लेंगे जबकि आईओए महासचिव राजीव मेहता भी इसमें उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजीएफ प्रमुख के खेल मंत्री कीरेन रिजिजू से भी मिलने की संभावना है। इससे पहले मार्टिन ने 29 जुलाई को बत्रा को लिखे गए अपने पत्र में भारत के अपने प्रस्तावित दौर के तीन मुख्य कारण बताये थे लेकिन उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 से निशानेबाजी को हटाये जाने के सीजीएफ के फैसले को वापस लेने पर चर्चा का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया था। 


आईओए ने जुलाई में खेलों के बहिष्कार की धमकी दी थी लेकिन सीजीएफ अधिकारियों ने कहा था कि फैसले को बदलने के लिए अब काफी देर हो चुकी है। यहां तक कि प्रतियोगिता के कार्यक्रम को रवांडा में तीन सितंबर को हुई सीजीएफ की आम सभा में मंजूरी भी दे दी गई है। आईओए ने विरोधस्वरूप इसका बहिष्कार किया था। बत्रा ने कहा कि मार्टिन और ग्रेवमबर्ग के साथ मेहता मुंबई और बेंगलुरू दौरे पर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed