{"_id":"5eeef33b8ebc3e42ed43d3e5","slug":"international-yoga-day-2020-sports-minister-kiren-rijiju-to-join-mc-mary-kom-anjum-moudgil-in-online-session-organised-by-shilpa-shetty","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मैरीकॉम, मुदगिल के साथ होंगी शिल्पा शेट्टी, खेल मंत्री रिजिजू भी जुड़ेंगे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मैरीकॉम, मुदगिल के साथ होंगी शिल्पा शेट्टी, खेल मंत्री रिजिजू भी जुड़ेंगे
Sun, 21 Jun 2020 11:12 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:12 AM IST
सार
योग सत्र शाम 5 बजे शुरू होगा। फिट इंडिया के यूट्यूब पेज के अलावा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर इसका सजीव प्रसारण होगा।
विज्ञापन
किरण रिजिजू-मैरी कॉम (फाइल फोटो)
- फोटो : social Media
विस्तार
छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम, निशानेबाज अंजुम मुदगिल और केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फिल्म अभिनेत्री और फिटनेस प्रेरक शिल्पा शेट्टी के साथ ऑनलाइन सत्र में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम फिट इंडिया के तहत 45 मिनट के सत्र ‘फन, फैमिली योगा’ को आयुष मंत्रालय के दिशानिर्देशों के तहत तैयार किया गया है। कोविड-19 के कारण लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को घर पर ही मनाएंगे।
विज्ञापन
अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुकीं अंजुम मुदगिल ने कहा कि मैं रिजिजू सर और शिल्पा शेट्टी से सीखने और संवाद करने को लेकर बेताब हूं। हम साथ मिलकर उन बच्चों और अभिभावकों में स्वास्थ्य को लेकर योग की महत्वता को लेकर जागरूकता बढ़ाएंगे जो हमें देख रहे होंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में घर में ही रहकर योग के आसान और बेहद प्रभावशाली तरीकों को लेकर जागरूक किया जाएगा। प्राणायाम और ध्यान को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।
स्वस्थ-फिट बनने का लीजिए संकल्प
मैं इस योग सत्र को खेल मंत्री किरेन रिजिजू और कुछ खिलाड़ियों के साथ स्कूली बच्चों के लिए कर रही हूं। कृपया अपने परिवार के सदस्यों के साथ हमारे साथ अपना योग मैट लेकर जुड़िए। अपने भविष्य को स्वस्थ और फिट बनाने का संकल्प लीजिए। शिल्पा शेट्टी