फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   International weightlifting federation asks for penalty from Indian weightlifting federation

वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भरना होगा जुर्माना, मुश्किल में भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम

Mon, 02 Sep 2019 07:38 PM IST
Rajeev Rai हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 02 Sep 2019 07:38 PM IST
सार

  • एनडीटीएल से उठाए गए नेगेटिव सैंपलों की मार इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन पर पड़ी
  • सैंपल में पॉजिटिव निकली लिफ्टर पर थोपा जुर्माना मांगा वरना विश्व चैंपियनशिप में खेलने से रोका जाएगा

विज्ञापन
International weightlifting federation asks for penalty from Indian weightlifting federation
इंडियन वेटलिफ्टिंग टीम - फोटो : social media

विस्तार

वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) की ओर से नेशनल डोप टेस्ट लैबोरेटरी (एनडीटीएल) में नेगेटिव निकले सैंपलों की मांट्रियाल लैब में जांच कराने की मार इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (आईडब्लूएलएफ) पर पड़ी है। नेगेटिव सैंपलों की दोबारा जांच में पॉजिटिव पाई गईं वेटलिफ्टर पूनम दलाल का मामला इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने न सिर्फ आईडब्लूएलएफ के सिर पर डाल दिया है बल्कि भारतीय टीम का ओलंपिक क्वालिफाइंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेलना खतरे में पड़ गया है।

विज्ञापन


इंटरनेशनल फेडरेशन ने पूनम दलाल पर चार साल का प्रतिबंध थोपते हुए आईडब्लूएलएफ से तीन लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना मांग लिया है। राशि नहीं देने पर 18 सितंबर से थाईलैंड में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भारत को खेलने से रोक दिया जाएगा। भारतीय फेडरेशन ने इंटरनेशनल फेडरेशन से जुर्माना वापस लिए जाने की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक उसने कोई जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन

फेडरेशन ने हरियाणा से मांगी राशि

भारतीय फेडरेशन ने इंटरनेशनल फेडरेशन से कहा है कि जुर्माने की राशि लिफ्टर से ली जानी चाहिए। वह जुर्माना देने की स्थिति में नहीं हैं। अब अगर भारतीय टीम को विश्व चैंपियनशिप में खेलना है तो 16 सितंबर तक आईडब्लूएफ को जुर्माने की राशि भरनी होगी।

इससे पहले 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले डोपिंग में कई लिफ्टरों के फंसने के चलते आईडब्लूएलएफ ने तीन करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना भरकर इन खेलों में खेलने का हक हासिल किया था। भारतीय फेडरेशन ने परेशानी से निकलने के लिए पूनम दलाल के राज्य हरियाणा वेटलिफ्टिंग संघ से जुर्माने की राशि मांगी है। फेडरेशन ने हरियाणा को साफ कर दिया है कि अगर उन्हें जुर्माने की राशि नहीं दी गई तो उनके राज्य को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में नहीं खेलने दिया जाएगा। हरियाणा पर पहले ही साल में दो से अधिक लिफ्टर डोप में फंसने पर एक साल का प्रतिबंध फेडरेशन ने लगा रखा है। 

विश्व चैंपियनशिप के लिए टीम एनआईएस पटियाला में तैयारी कर रही है। उसे पांच सितंबर को तैयारियों के लिए थाईलैंड के लिए रवाना होना है। वाडा ने एनडीटीएल से बीते वर्ष सितंबर में दो सौ सैंपल उठाए थे, जिसमें पांच एथलीट और एक वेटलिफ्टर पॉजिटिव निकला था। बीते माह ही वाडा ने एनडीटीएल को इसके बाद अनियमितताओं के चलते छह माह के लिए प्रतिबंधित कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed