{"_id":"62a8688cd7eca609580e7a88","slug":"indonesia-open-pv-sindhu-got-a-shock-before-the-commonwealth-games-lost-against-bing-jiao-sai-praneeth-also-got-defeated","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indonesia Open: कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले पीवी सिंधू को झटका, पहले दौर में हुईं बाहर, साई प्रणीत को भी मिली शिकस्त","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Indonesia Open: कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले पीवी सिंधू को झटका, पहले दौर में हुईं बाहर, साई प्रणीत को भी मिली शिकस्त
Tue, 14 Jun 2022 04:23 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 14 Jun 2022 04:23 PM IST
सार
सातवीं वरीयता प्राप्त पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधू इस सीजन में दो सुपर 300 टाइटल जीत चुकी हैं। उन्होंने सैयद मोदी इंटरनेशनल और स्विस ओपन को अपने नाम किया था।
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : twitter@BAI_media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू को इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 के पहले दौर में बड़ा झटका लगा है। सिंधू राष्ट्रमंडल खेलों से करीब डेढ़ महीने पहले आयोजित इस टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। उन्हें चीन की बिंग जिआओ ने महिला एकल के मैच में सीधे गेमों में हरा दिया। मंगलवार को खेले गए मैच में जिआओ ने 21-14, 21-18 से जीत हासिल की।
सातवीं वरीयता प्राप्त पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधू इस सीजन में दो सुपर 300 टाइटल जीत चुकी हैं। उन्होंने सैयद मोदी इंटरनेशनल और स्विस ओपन को अपने नाम किया था। दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी बिंग जिआओ ने इस मैच को जीतकर सिंधू के खिलाफ 10-8 की बढ़त बना ली है। सिंधू ने उन्हें एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में हराया था।
इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर में सिंधू को मिली हार से अगले महीने बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल की तैयारियों को झटका लगा। वो 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक (मिश्रित टीम स्पर्धा) जीतने में कामयाब हुई थीं। इसके अलावा उसी साल एक रजत पदक (महिला एकल) भी अपने नाम किया था। उससे पहले 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में सिंधू को कांस्य पदक (महिला एकल) मिला था।
विज्ञापन
सिंधू के अलावा बी साई प्रणीत को भी हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने डेनमार्क के हेंस क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंगस ने पुरुष एकल में 16-21, 19-21 से हराया था। प्रणीत के अलावा मिश्रित युगल में ईशान भटनागर और तनिशा क्रेस्टो को भी हार मिली। दोनों को हॉन्ग कॉन्ग की चांग ताक चिंग और एनजी विंग यूंग हॉन्ग की जोड़ी ने 32 मिनट में ही 21-14, 21-11 से हरा दिया।
सिंधू बनाम बिंग जिआओ के मैच में भारतीय खिलाड़ी धीमी दिखीं। बिआओ ने पहले 9-2 की बढ़त बनाई और फिर ब्रेक तक इसे 11-4 कर दिया। सिंधू ने ब्रेक के बाद वापसी की कोशिश की और लगातार चार अंक हासिल कर स्कोर 8-11 कर दिया। इसके बाद सिंधू पर बिआओ फिर से हावी हो गईं और पहले गेम के 21-14 से अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में सिंधू से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन जिआओ ने 5-1 की बढ़त बनाकर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर ली। उन्होंने दूसरे गेम में आक्रामक खेल दिखाया और सिंधू को कोई मौका नहीं दिया। जिआओ ने 21-11 से दूसरे गेम को जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।