{"_id":"62acadfb303007264b062882","slug":"indonesia-open-hs-prannoy-golden-journey-continues-defeating-rasmus-gemke-to-reach-semifinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indonesia Open: एचएस प्रणय का सुनहरा सफर जारी, रासमस गेम्के को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Indonesia Open: एचएस प्रणय का सुनहरा सफर जारी, रासमस गेम्के को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे
Fri, 17 Jun 2022 10:08 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:08 PM IST
सार
भारत के थॉमस कप जीत के नायकों में से एक प्रणय ने 41 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस को 21-11 21-18 से हराया था। सेमीफाइन में उनका सामना चीन के जून पेंग झाओ से होगा।
विज्ञापन
प्रणय
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय बैडमिंटन स्टार एचएस प्रणय ने शुक्रवार को जकार्ता में इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के रासमस गेम्के को हराया। केरल के 29 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने 25 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी को 40 मिनट में 21-14, 21-12 से हराया। प्रणय अपने पांच साल के खिताबी सूखे को तोड़ने के लिए बेताब हैं। इस बार उनका फॉर्म शानदार चल रहा है। ऐसे में उनसे खिताब की उम्मीद की जा रही है।
भारत के थॉमस कप जीत के नायकों में से एक प्रणय ने 41 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस को 21-11 21-18 से हराया था। सेमीफाइन में उनका सामना चीन के जून पेंग झाओ से होगा। जून पेंग झाओ को हराने के बाद प्रणय फाइनल में पहुंच जाएंगे।
इससे पहले गुरुवार को समीर वर्मा दूसरे दौर में मलेशिया के दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी ली जी जिया से 10-21, 13-21 से हारकर बाहर हो गए। ली के खिलाफ सात मुकाबलों में यह समीर की पांचवीं हार थी।
विज्ञापन
अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी भी महिला युगल प्रतियोगिता में शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की चेन किंग चेन और जिया यी फैन से 16-21, 13-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की पुरुष युगल जोड़ी भी चीन के लियू यू चेन और ओ जुआन यी से 19-21, 15-21 से हार गई। अन्य भारतीय शीर्ष खिलाड़ी पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था।