फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian wrestler Bajrang Punia wins gold at Tbilisi Grand Prix in the 65kg final

बजरंग पूनिया ने किया देश का नाम रोशन, ईरान के पहलवान को हराकर जीता गोल्ड

Thu, 05 Jul 2018 10:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Jul 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
Indian wrestler Bajrang Punia wins gold at Tbilisi Grand Prix in the 65kg final
बजरंग पूनिया

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने तबिलिसी ग्रैंड प्रिक्स के फाइनल में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। पूनिया ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में ईरान के पहलवान मेहरान अकबर नसिरियाफ्रचली को 9-3 से हराते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। उन्होंने ईरान के योनेस अलियाकबर इमामिचोघानेई को 3-1 से हराते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। इससे पहले बजरंग ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल के प्री क्वार्टरफाइनल में यूक्रेन के गोर ओगानेस्यान को शिकस्त दी थी।

विज्ञापन


मालूम हो कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में पहलवान बजरंग पूनिया ने भारत को 17वां गोल्ड मेडल दिलाया था। पुरुषों के 65 किलोग्राम भार वर्ग में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए यह स्वर्णिम जीत दर्ज की थी। बजरंग ने पुरुषों की 65 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा के फाइनल में वेल्स के केन चैरिग को एकतरफा मुकाबले में 10-0 से शिकस्त दी।इससे पहले उन्होंने 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ खेलों में सिल्वर मेडल जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed