फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian womens football team will face nepal in tokyo olympic qualifier

टोक्यो ओलंपिक क्वालिफायर: दूसरे चरण में नेपाल से होगा भारतीय महिला फुटबॉल टीम का सामना

Fri, 05 Apr 2019 10:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 05 Apr 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
Indian womens football team will face nepal in tokyo olympic qualifier
भारतीय महिला फूटबाल - फोटो : social media

मंडालय (म्यांमार)। भारतीय महिला फुटबॉल टीम शनिवार को टोक्यो ओलंपिक क्वालिफायर के दूसरे चरण के दूसरे मुकाबले में नेपाल की चुनौती से पार पाने उतरेगी। पहले मुकाबले में इंडोनेशिया को 2-0 से हराकर आत्मविश्वास से ओत प्रोत भारतीय टीम को नेपाल ने हाल के दिनों में कड़ी टक्कर दी है। फरवरी के बाद यह तीसरा मौका होगा जब दोनों टीमें आमने-सामने होगी। भुवनेश्वर में गोल्ड कप में भारत को नेपाल से 1-2 से हार मिली थी। इसके बाद सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में भारत ने उसे 3-1 धोकर हिसाब बराबर किया था। भारतीय कोच मयमोल रॉकी ने कहा कि टीम की कोशिश पहला गोल करके विरोधी टीम को दबाव में लाने की होगी। हमें अपने मौकों को भुनाना होगा। नेपाल हमें कड़ी टक्कर दे सकता है। भुवनेश्वर में हम ऐसा देख चुके हैं। हमारी टीम पहला गोल करने की कोशिश करेगी।’ इस क्वालिफायर टूर्नामेंट से सिर्फ एक टीम अगले दौर के लिए क्वालिफाई करेगी। नेपाल पर जीत से भारत की संभावना बढ़ेगी। सैफ चैंपियनशिप में नेपाल के खिलाफ शानदार फ्री-किक लगाने वाली दालिमा छिब्बर ने कहा कि दोनों टीमों को एक-दूसरे की मजबूती के बारे में पता है।

विज्ञापन


इनपुट: भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed