फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian top squash player Joshna Chinappa back in top-10 of PSA world rankings

PSA World Rankings: जोशना चिनप्पा को हुआ फायदा, शीर्ष 10 में बनाई जगह, घोषाल लुढ़के

Mon, 03 Jan 2022 08:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 03 Jan 2022 08:52 PM IST
सार

भारत की शीर्ष महिला स्क्वॉश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा को विश्व रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। वह पीएसए विश्व महिला रैंकिंग में फिर से शीर्ष 10 में पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
Indian top squash player Joshna Chinappa back in top-10 of PSA world rankings
जोशना चिनप्पा - फोटो : pti

विस्तार

भारत की शीर्ष महिला स्क्वॉश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा को विश्व रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। वह पीएसए विश्व महिला रैंकिंग में फिर से शीर्ष 10 में पहुंच गई हैं। 35 वर्षीय जोशना 2016 में पहली बार करियर के सर्वश्रेष्ठ 10वें स्थान पर पहुंची थी और अब एक बार फिर से वह खेल के शीर्ष खिलाड़ियों में जगह बनाने में सफल रही।

विज्ञापन


पुरुषों की रैंकिंग की बात करें तो भारत के शीर्ष पुरुष खिलाड़ी सौरव घोषाल को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वह अब लुढ़ककर 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के कारण भारतीय स्क्वाश खिलाड़ियों के लिए यह साल काफी महत्वपूर्ण है। ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों (2014) में पल्लीकल और चिनप्पा ने महिला युगल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। उनके इस साल के अंत में राष्ट्रमंडल खेलों (बर्मिंघम, ब्रिटेन) और एशियाई खेलों (हांगझोऊ, चीन) के लिए फिर से जोड़ी बनाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


अतीत में शीर्ष 10 रैंकिंग में शामिल रही दीपिका पल्लीकल के जल्द ही खेल में वापसी की उम्मीद है। वह बीते अक्तूबर में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed