फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian team reaches Pakistan for World Kabaddi Championship without government approval

बिना मंजूरी के पाकिस्तान पहुंची भारतीय टीम, विश्व कबड्डी चैम्पियनशिप के पहले जमकर बवाल

Mon, 10 Feb 2020 10:09 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 10 Feb 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
Indian team reaches Pakistan for World Kabaddi Championship without government approval
भारतीय कबड्डी टीम - फोटो : ट्विटर

विश्व कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम के पाकिस्तान पहुंचने से विवाद खड़ा हो गया है, क्योंकि टीम सरकार के बिना अनुमति के वहां पहुंच गई है। इस मामले पर जब खेल मंत्री और राष्ट्रीय महासंघ से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे किसी भी ऐथलीट को पड़ोसी देश में भाग लेने की अनुमति नहीं दी है। चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए भारत से दल शनिवार को वाघा बॉर्डर के जरिए लाहौर पहुंचा, जिसका आयोजन पहली बार पाकिस्तान में किया जा रहा है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर स्वागत वीडियो सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा है। वीडियो में भारतीयों के लाहौर में पहुंचने की फोटो और फुटेज आ रही है। टूर्नामेंट सोमवार से लाहौर के पंजाब फुटबाल स्टेडियम में शुरू होगा। कुछ मैच फैसलाबाद और गुजरात में खेले जाएंगे।
विज्ञापन


खेल मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि सरकार ने किसी भी ऐथलीट को टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी है। खेल मंत्रालय के सूत्र ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, खेल मंत्रालय और विदेश मंत्रालय ने किसी भी टीम को अनुमति प्रदान नहीं की है जो किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व के लिए अनिवार्य होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

AKFI से टीम को जाने की मंजूरी नहीं 

भारतीय एमैच्योर कबड्डी महासंघ (AKFI) के प्रशासक न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) एस पी गर्ग ने भी कहा कि राष्ट्रीय संस्था ने किसी भी टीम को मंजूरी नहीं दी है। उन्होंने कहा, हमें पाकिस्तान जाने वाली किसी कबड्डी टीम के बारे में कोई सूचना नहीं है। AKFI द्वारा किसी टीम को पाकिस्तान जाने और वहां कबड्डी मैच खेलने की कोई मंजूरी नहीं दी गयी।

सूत्र ने कहा, 'हमें तभी पता चला जब इस बारे में सूचना मांगी गयी। एकेएफआई इस तरह की गतिविधि का समर्थन नहीं करता। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

पंजाब के खेल मंत्री राय तैमूर खान ने खिलाड़ियों का स्वागत किया 

विदेशी प्रतियोगिताओं में भागीदारी की प्रक्रिया में राष्ट्रीय महासंघ खेल मंत्रालय को सूचना देता है जो राजनीतिक मंजूरी के लिए विदेश मंत्रालय और सुरक्षा मंजूरी के लिए गृह मंत्रालय को लिखता है, भले ही सरकार इस दल का खर्चा उठा रही हो या नहीं।

पाकिस्तान पंजाब के खेल मंत्री राय तैमूर खान भट्टी ने लाहौर के होटल में भारतीय दल का स्वागत किया। पाकिस्तान कबड्डी महासंघ के अधिकारियों ने भारतीय खिलाड़ियों के वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान पहुंचने के बाद फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया जिसके बाद उन्हें सुरक्षा घेरे में लाहौर में होटल पहुंचाया गया। 

पिछले छह चैम्पियनशिप का आयोजन भारत में ही हुआ था 

विश्व कबड्डी चैम्पियनशिप के पिछले छह चरण 2010 और 2019 तक भारत में आयोजित हुए थे। भारत ने सभी छह चैम्पियनशिप जीती थी, जिसमें उसने 2010, 2012, 2013 और 2014 में पाकिस्तान को हराया था।

पाकिस्तानी आयोजकों ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, जर्मनी, ईरान, अजरबेजान, सिएरा लियोन, कीनिया और कनाडा की टीमें भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। विजेता टीम को एक करोड़ जबकि उप विजेता टीम को 75 लाख रूपये की राशि मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed