फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian Sports ministry asked finance ministry for more financial support

टोक्यो ओलंपिक से पहले खेल मंत्रालय के पास कम पड़ा पैसा, मांगे 400 करोड़

Tue, 29 Oct 2019 05:00 AM IST
Rajeev Rai हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 29 Oct 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Indian Sports ministry asked finance ministry for more financial support
किरण रिजिजू - फोटो : Twitter

टोक्यो ओलंपिक सिर पर है और इन खेलों की तैयारियों को रफ्तार देने के लिए खेल मंत्रालय के पास पैसे की कमी पड़ गई है। खिलाड़ियों और टीमों को विदेशी टूर्नामेंटों में भेजने के लिए मंत्रालय को अतिरिक्त पैसे की जरूरत है। खेल मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए अतिरिक्त तकरीबन सवा चार सौ करोड़ रुपये की मांग की है। विदेशी टूर्नामेंटों में भारतीय टीमों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 75 करोड़, 100 करोड़ खेलों इंडिया और 125 करोड़ रुपये साई के लिए मांगे हैं। इस राशि से मंत्रालय को कर्मियों का बकाया और उनके सेवानिवृत्ति के लाभ दिए जाने हैं।

विज्ञापन

ओलंपिक की तैयारियों को बजट में कम था पैसा

Indian Sports ministry asked finance ministry for more financial support
tokyo olympic

आम बजट में खेल मंत्रालय के लिए 16 सौ करोड़ रुपये निर्धारित किए गए थे। इसमें से 245 करोड़ खेल संघों के लिए थे। इसी राशि से खिलाड़ियों और टीमों को विदेशी टूर्नामेंट खेलने होते हैं और उनकी तैयारियां कराई जाती हैं। अब मंत्रालय ने इसमें अतिरिक्त 145 करोड़ रुपये मांगे हैं। इसमें से 70 करोड़ रुपये गोवा में होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों के लिए और बाकी 75 करोड़ विदेशी टूर्नामेंटों में खेलने के लिए मांगे गए हैं। हालांकि अब तक ऐसा कोई उदाहरण नहीं मिला है जब पैसे की कमी के चलते टीम या खिलाड़ी को टूर्नामेंट में खेलने से रोक दिया गया हो। लेकिन वित्त मंत्रालय ने अतिरिक्त राशि नहीं जारी की तो आने वाले समय में यह नौबत खड़ी हो सकती है। सूत्र के अनुसार मांगी गई कुल राशि वित्त मंत्रालय देने पर विचार कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों इंडिया के लिए मांगे 100 करोड़

Indian Sports ministry asked finance ministry for more financial support
khelo india

खेलों इंडिया के लिए अतिरिक्त 100 करोड़ इस स्कीम के तहत चुने गए 15 हजार खिलाड़ियों की तैयारियों और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए मांगे गए हैं। 60 करोड़ रुपये साई कर्मियों के सातवें वेतन आयोग का बकाया देने के लिए और 50 करोड़ रुपये सेवानिवृत्त हुए कर्मियों का बकाया देने के लिए मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed