फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian shooting team to fight for 8 Olympic quota places in Mexico Shotgun World cup

मेक्सिको शॉटगन विश्व कप में भारत की नजरें आठ 8 ओलंपिक कोटा पर

Mon, 18 Mar 2019 12:00 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 18 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Indian shooting team to fight for 8 Olympic quota places in Mexico Shotgun World cup
सांकेतिक चित्र

भारत के 12 निशानेबाज 19 से 26 मार्च तक मैक्सिको के अकापुल्को में होने वाले आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में जब अपने अभियान को शुरू करेंगे तो उनकी नजरें तोक्यो ओलंपिक के आठ कोटे पर भी होंगी जो इस टूर्नामेंट से हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन


महिला ट्रैप, पुरुष ट्रैप, महिला स्कीट और पुरुषों के स्कीट स्पर्धा में आगामी ओलंपिक के लिए दो-दो टिकट हासिल किये जा सकते हैं। हालांकि, मिश्रित ट्रैप स्पर्धा में ओलंपिक के लिए कोई कोटा नहीं है।
विज्ञापन


साल के पहले शॉटगन विश्व कप में कुल पांच स्पर्धाएं निर्धारित हैं, जिसकी शुरुआत महिला ट्रैप स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड से होगी। भारतीय दल में पुरुषों के ट्रैप में पूर्व विश्व चैंपियन मानवजीत सिंह संधू और पुरुषों के स्कीट के फाइनल्स में मौजूदा विश्व रिकॉर्डधारी अंगद वीर सिंह बाजवा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने 2020 ओलंपिक के लिए अब तक कुल तीन कोटा हासिल किया है। तीनों कोटा राइफल और पिस्टल स्पर्धा से है। टूर्नामेंट में 61 देशों के कुल 351 निशानेबाज भाग ले रहे हैं।

भारतीय टीम: 
पुरुष ट्रैप: मानवजीत सिंह संधू, कायनन चेनाय, पृथ्वीराज तोंडइमैन ।
महिला ट्रैप: शगुन चौधरी, राजेश्वरी कुमारी, वर्षा वर्मन।
पुरुष स्कीट: मैराज अहमद खान, शीराज शेख, अंगद वीर सिंह बाजवा ।
महिला स्कीट: रश्मि राठौर, सिमरनप्रीत कौर, माहेश्वरी चौहान।
मिश्रित ट्रैप: कायनन चेनाय, शगुन चौधरी, पृथ्वीराज तोंडइमैन, राजेश्वरी कुमारी। 
ट्रैप एमक्यूएस: जोरावर सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed