फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian shooting contingent begins junior shooting world cup campaign with gold

भारत को जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में दो स्वर्ण, जुड़वां भाइयों ने सभी को किया हैरान

Sun, 14 Jul 2019 07:28 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 14 Jul 2019 07:28 AM IST
विज्ञापन
Indian shooting contingent begins junior shooting world cup campaign with gold
उदयवीर और विजयवीर - फोटो : social media

उदयवीर सिद्घू के दोहरे स्वर्ण पदक से भारत जर्मनी के सुहल में खेले जा रहे जूनियर निशानेबाजों के लिए संयुक्त विश्व कप के पहले दिन के खेल के बाद तालिका में पहले स्थान पर है। उदयवीर जूनियर पुरुष 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 575 अंक हासिल पहले स्थान पर रहे। आदर्श सिंह (568) और अनीश भानवाला (566) ने इसमें क्रमश: रजत और कांस्य से भारतीय निशानेबाजों ने इस स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के राइफल, पिस्टल और शॉटगन निशानेबाजों के इस टूर्नामेंट में उदयवीर, उनके जुड़वां भाई विजयवीर और आदर्श की टीम ने 1707 अंक के जूनियर विश्व रिकॉर्ड के साथ टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया। टीम स्पर्धा का रजत पदक भी भारत के नाम रहा जिसमें अनीश, राजकंवर संधू और दिलशान कीले ने संयुक्त रूप से 1676 अंक बनाए। भारत दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य के साथ तालिका में पहले स्थान पर है। चीन और थाईलैंड एक-एक स्वर्ण के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed