फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian shooters renew Olympic quota quest in Rio

रियो विश्व चैम्पियनशिप: भारतीय निशानेबाजों की नजरें ओलंपिक कोटा पर

Wed, 28 Aug 2019 08:00 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 28 Aug 2019 08:00 AM IST
विज्ञापन
Indian shooters renew Olympic quota quest in Rio
भारतीय निशानेबाज - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के राइफल और पिस्टल निशानेबाजों की नजरें कल से शुरू हो रहे साल के चौथे विश्व कप से 2020 ओलंपिक के लिए और अधिक कोटा हासिल करने पर होगी। यहां होने वाली आठ स्पर्धाओं में से तोक्यो ओलंपिक के लिए 16 कोटे हासिल किये जा सकते हैं। 

विज्ञापन


भारतीय निशानेबाजों ने पहले ही सात ओलंपिक कोटे हासिल कर लिये है ऐसे इस टूर्नामेंट में नये और वापसी करने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी नजरें होगी। प्रतियोगिता के पहले दिन विश्व रैंकिंग में पहले और दूसरे स्थान पर काबिज क्रमश: अपूर्वी चंदेला और अंजुम मुदगिल 10 मीटर एयर राइफल में अपना दमखम दिखाएंगी। 
विज्ञापन


दोनों ने हालांकि पहले ही इस स्पर्धा का ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है। इसके अलावा पहले दिन पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल का मुकाबला भी होगा। जहां पर भारतीय खिलाड़ी सिर्फ पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगे क्योंकि इस स्पर्धा में दो अधिकतम कोटा हासिल किया जा चुका है। उदयीमान युवा निशानेबाज इलावेनिल वालारिवान के प्रदर्शन पर भी नजरें होगी जिन्होंने जूनियर खिलाड़ी के तौर पर सभी प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed