{"_id":"5b3c57064f1c1b8a288b4805","slug":"indian-olympic-association-send-524-athletes-in-asian-games-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स 2018: आईओए ने जारी की खिलाड़ियों लिस्ट, इन 524 धुरंधरों पर रहेगा दारोमदार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियन गेम्स 2018: आईओए ने जारी की खिलाड़ियों लिस्ट, इन 524 धुरंधरों पर रहेगा दारोमदार
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
asian games
अगले महीने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुरू हो रहे एशियन गेम्स 2018 में हिस्सा लेने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 524 सदस्यों का दल भेजने का फैसला लिया है। आईओए ने मंगलवार को भारतीय प्रतिनिधिमंडल की घोषणा की। बता दें कि इस बार एशियन गेम्स में पिछली बार की तुलना में 17 खिलाड़ी कम भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
आईओए ने इस बार इंडिंयन कंटिजेंट में 247 महिलाओं को दल में जगह मिली है। भारतीय खिलाड़ी 36 खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। आईओए ने ऐथलेटिक्स से सबसे अधिक 52 प्रतिभागियों को जकार्ता भेजने की घोषणा की है। वहीं बैडमिंटन में 20 और साइक्लिंग में 15 खिलाड़ी को हिस्सा लेने के लिए भेजा गया है। इसके अलावा कुश्ती में 20 और टेनिस से 12 खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
आईओए ने इससे पहले कहा था कि एशियाई खेलों के लिए इस बार कुल 2370 खिलाड़ियों की संभावित सूची तैयार की गई है। भारत ने पिछली बार इंचियोन एशियाई खेलों 2014 में 541 खिलाड़ी भेजे थे। भारत में इंचियोन में 11 स्वर्ण सहित कुल 57 पदक जीते थे।
विज्ञापन