{"_id":"5dc0451a8ebc3e012f282eb6","slug":"indian-men-table-tennis-team-reach-their-highest-ever-world-ranking-of-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय टेबल टेनिस के लिए ऐतिहासिक क्षण, करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंची मेंस टीम","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय टेबल टेनिस के लिए ऐतिहासिक क्षण, करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंची मेंस टीम
Mon, 04 Nov 2019 09:07 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 04 Nov 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
भारतीय मेंस टेबल टेनिस टीम
- फोटो : ट्विटर
भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम आईटीटीएफ रैंकिंग में सोमवार को नौवें स्थान पर पहुंच गयी जो उसकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग है। भारतीय टीम में विश्व के 30वें नंबर के जी साथियान और विश्व में 36वें नंबर के शरत कमल शामिल हैं। वे 272 अंक के साथ आस्ट्रिया के साथ संयुक्त दसवें स्थान पर हैं लेकिन उन्हें नौवीं रैंकिंग दी गई है।
विज्ञापन
भारतीयों में साथियान और शरत ही शीर्ष 100 में शामिल हैं। भारत के नंबर तीन हरमीत देसाई विश्व रैंकिंग में 104वें स्थान पर हैं। चीन टीम रैंकिंग में शीर्ष पर है। उसके बाद जापान और जर्मनी का नंबर आता है।
विज्ञापन
किरण रिजिजू ने टीम को बधाई दी
भारतीय पैडलर साथिया गनणसेखरण ने ट्वीट कर इसे ऐतिहासिक बताया। टीम ने जर्मनी में फुल्डा टीटीसी को 3-2 से हराया। इसके बाद इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन ने रैंकिंग को अपडेट किया। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
Great achievement! The Indian Men’s Table Tennis Team reach their highest ever world ranking of 9. Congratulations on this fine achievement @sathiyantt @sharathkamal1 @HarmeetDesai#KheloIndia pic.twitter.com/a07TnYOwCK
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) November 4, 2019