फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian men`s Hockey team face Australian team in five test match seires ahead of paris olympics

Men`s Hockey: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में ओलंपिक तैयारियों को पुख्ता करेगा भारत, उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद

Fri, 05 Apr 2024 10:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 05 Apr 2024 10:22 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया को पेरिस ओलंपिक के पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में पूल बी में रखा गया है। दोनों टीमें दो अगस्त को अपने अंतिम ग्रुप मैच में भिड़ेंगी। पेरिस ओलंपिक की 16 सदस्यीय टीम में जगह बनाने के लिए युवा खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होगी।

विज्ञापन
Indian men`s Hockey team face Australian team in five test match seires ahead of paris olympics
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए शनिवार से यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में उम्दा प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी। इस सीरीज से भारत को पेरिस ओलंपिक से पहले अपनी ताकत और कमजोरियों को आंकने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया पूल-बी में शामिल
भारत और ऑस्ट्रेलिया को पेरिस ओलंपिक के पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में पूल बी में रखा गया है। दोनों टीमें दो अगस्त को अपने अंतिम ग्रुप मैच में भिड़ेंगी। पेरिस ओलंपिक की 16 सदस्यीय टीम में जगह बनाने के लिए युवा खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होगी। मुकाबले छह, सात, दस, 12 और 13 अप्रैल को खेले जाएंगे। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, हमारा फोकस अपनी रणनीति पर प्रभावी अमल करके ऑस्ट्रेलिया की चुनौती का माकूल जवाब देने पर होगा।
विज्ञापन


भारत ने विदेशी धरती पर 10 साल पहले जीती थी सीरीज
भारत ने आखिरी बार 2014 में विदेश में टेस्ट सीरीज जीती थी। फरवरी में एफआईएच प्रो लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है। भारत ने प्रो लीग में भुवनेश्वर में चार में से तीन मैच जीते और राउरकेला में अपराजेय रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे दोनों मैचों में पराजय मिली। दोनों टीमें ओलंपिक में एक ही ग्रुप में है लिहाजा टेस्ट सीरीज के जरिये दोनों को एक-दूसरे को आंकने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


'हमें अपनी क्षमता पर भरोसा'
कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा , 'हम इस चुनौती के लिए तैयार हैं। हमें पता है कि ऑस्ट्रेलिया कठिन प्रतिद्वंद्वी है लेकिन हमें अपनी क्षमता और तैयारियों पर भरोसा है। हमारा लक्ष्य सिर्फ इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना नहीं बल्कि एक ईकाई के रूप में खुद को निखारना भी है।' वहीं, मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, 'पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिए यह सीरीज बहुत महत्वपूर्ण है। हमें अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देना है और उन पहलुओं का पता करना है जिनमें सुधार की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed