फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian Men and women compound archer teams in the World cup final Bommadevara improves national record

World cup: पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें फाइनल में, बोम्मदेवरा ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड में किया सुधार

Thu, 25 Apr 2024 12:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शंघाई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शंघाई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 25 Apr 2024 12:16 PM IST
सार

भारतीय पुरुष टीम के सामने शनिवार को खेले जाने वाले फाइनल में नीदरलैंड की चुनौती होगी। महिला वर्ग में मौजूद विश्व चैंपियन भारत ने तुर्किये और एस्तोनिया को शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया।

विज्ञापन
Indian Men and women compound archer teams in the World cup final Bommadevara improves national record
भारतीय महिला और पुरुष कंपाउंड टीम - फोटो : SAI media

विस्तार

भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमों ने सत्र के शुरुआती तीरंदाजी विश्व कप के फाइनल में जगह बनाकर देश का पदक पक्का कर दिया। इसके साथ ही धीरज बोम्मदेवरा ने पुरुषों के रिकर्व क्वालिफिकेशन राउंड में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


पुरुष टीम का फाइनल में नीदरलैंड से सामना 
अनुभवी अभिषेक वर्मा, उभरते हुए तीरंदाज प्रथमेश भालचंद्र फुगे और मौजूदा अंडर-21 विश्व चैंपियन प्रियांश की चौथी वरीयता प्राप्त पुरुष टीम ने फिलीपींस और डेनमार्क को शिकस्त देने के बाद सेमीफाइनल में कोरिया की मजबूत चुनौती को खत्म की। भारतीय पुरुष टीम के सामने शनिवार को खेले जाने वाले फाइनल में नीदरलैंड की चुनौती होगी। भारतीय पुरुष टीम ने करीबी मुकाबले में कोरिया को 235-233 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस मुकाबले के शुरुआती दो दौर के बाद दोनों टीमें बराबरी पर थी, लेकिन भारत ने 59 के स्कोर के साथ कोरिया को पछाड़ा।
विज्ञापन


महिला टीम की भिड़ंत इटली से होगी 
महिला वर्ग में मौजूद विश्व चैंपियन भारत ने तुर्किये और एस्तोनिया को शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के सामने फाइनल में इटली की चुनौती होगी। मौजूदा अंडर-18 और सीनियर चैंपियन अदिति स्वामी, एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता ज्योति सुरेखा वेन्नम और परनीत कौर की तिकड़ी ने अपने शुरुआती दो मैचों में सिर्फ 10 अंक गंवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोम्मदेवरा ने तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड
बोम्मदेवरा ने क्वालिफिकेशन में 693 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने तरुणदीप राय द्वारा बनाए गए 689 के राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। शुरुआती दौर में उनका मुकाबला चेक गणराज्य के एडम ली से होगा। तरुणदीप 684 के स्कोर के साथ सातवें स्थान के साथ दूसरे सर्वश्रेष्ठ भारतीय रहे। प्रवीण जाधव 672 के स्कोर के साथ 25वें स्थान पर रहे। भारतीय पुरुष टीम कोरिया के बाद क्वालिफिकेशन में दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम को दूसरे दौर में बाई मिली है।


महिला वर्ग में अंकिता भक्त ने 664 के स्कोर के साथ 25वें स्थान पर क्वालिफाई किया। उसके बाद कौर भजन और पूर्व विश्व नंबर एक दीपिका कुमारी रहीं, जिन्होंने क्रमशः 657 और 656 का स्कोर हासिल किया। कोमलिका बारी 636 अंक के बाद क्वालिफिकेशन तालिका में 57वें स्थान पर रही। भारतीय टीम 1977 अंक के साथ कुल मिलाकर छठे स्थान पर है। रिकर्व के एकल वर्ग में शीर्ष 64 तीरंदाज मुख्य प्रतियोगिता में जगह बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed