{"_id":"5ce1974fbdec22074e013259","slug":"indian-junior-table-tennis-team-won-4-bronze-medal-in-thailand-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाइलैंड ओपन में भारतीय जूनियर टेबल टेनिस खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते चार कांस्य पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
थाइलैंड ओपन में भारतीय जूनियर टेबल टेनिस खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते चार कांस्य पदक
Sun, 19 May 2019 11:20 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 19 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
नार्थ जोन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के युवा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां एसईटी थाइलैंड जूनियर ऐंड कैडेट ओपन में रविवार को चार कांस्य पदक जीते। ओसिक घोष और आशीष जैन (होप ब्वाएज सिंग्ल्स), सयानी पांडा (होप गर्ल्स सिंग्ल्स) और जूनियर ब्वाएज टीम (मनीष शाह, रीगन अल्बुक्वेर्के तथा दीप्ति पाटिल) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई, लेकिन अंतिम चार के मुकाबले में हार के साथ उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
ओसिक ने हॉन्ग कॉन्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मासा हिको यान को क्वॉर्टर फाइनल में 3-1 से हराया लेकिन वह सेमीफाइनल में सिंगापुर के तान निकोलस के हाथों 1-3 से हार गए। आशीष भी थाइलैंड के वोरासेट बी पर 3-0 की जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे लेकिन वह सिंगापुर के ले इलीवर्थ के हाथों 1-3 से हार गए।
विज्ञापन
लड़कियों के वर्ग में भी भारत को निराशा हाथ लगी। सयानी ने क्वॉर्टर फाइनल में मालदीव की फातिमा धीमा को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा लेकिन अंतिम चार के मुकाबले में वह हॉन्ग कॉन्ग की सैम लॉ के हाथों 0-3 से हार गईं।
विज्ञापन
भारत की नम्बर 1 टीम मानुष, रीगन और दीप्ति सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। उन्होंने क्वॉर्टर फाइनल में चीनी ताइपे की टीम को 3-1 से हराया लेकिन वह सेमीफाइनल में सिंगापुर 1 टीम से 0-3 से हार गई।