{"_id":"5b99e801867a557eaf187228","slug":"indian-junior-shooters-entrapped-at-bangkok-airport-after-emergency-landing-of-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकॉक एयरपोर्ट पर फंसे वर्ल्ड चैंपियनशिप से स्वदेश लौट रहे निशानेबाज, जमीन पर बितानी पड़ी रात","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बैंकॉक एयरपोर्ट पर फंसे वर्ल्ड चैंपियनशिप से स्वदेश लौट रहे निशानेबाज, जमीन पर बितानी पड़ी रात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के बाद स्वदेश लौट रहे 11 भारतीय जूनियर निशानेबाज बुधवार को बैंकॉक एयरपोर्ट पर फंस गए। साउथ कोरिया के चांगवोन में आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर लौटे रहे इन देश के चिरागों को जमीन में सोकर रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
दरअसल, मामला थाइ एयरवेज का है। चांगवोन से दिल्ली लौटते वक्त इन 11 जूनियर निशानेबाजों की फ्लाइट इमरजेंसी के कारण बैंकॉक में उतारनी पड़ी। मीडिया रिपोर्टस की माने तो फ्लाइट में कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण उसे वापस बैंकॉक के लिए डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
हैरान करने वाली बात है कि इस दौरान खिलाड़ियों के साथ कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कोच तक मौजूद नहीं थे। पूरे मामले पर नाराजगी जताते हुए एक निशानेबाज के परिजन ने कहा कि, 'मेरे बच्चे ने मुझे बैंकॉक एयरपोर्ट से कॉल किया और बताया कि उनकी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है और उनके साथ कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं हैं। शूटिंग फेडरेशन या साई के किसी अधिकारी को उनके साथ दिल्ली आते समय फ्लाइट में मौजूद होना चाहिए था।'
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रणइंदर सिंह ने बताया कि 2 कोच जूनियर निशानेबाजों के साथ बैंकॉक तक साथ रहे थे। उन्होंने बताया कि जूनियर निशानेबाजों के साथ सीनियर शूटर शिवम शुक्ला भी मौजूद हैं जिनके साथ वे लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।