{"_id":"60709c558ebc3ed8b949e5bb","slug":"indian-greco-roman-wrestlers-miss-olympic-qualification-during-asian-qualifiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई क्वालिफायर: ग्रीको रोमन पहलवान ओलंपिक क्वालिफिकेशन से चूके","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई क्वालिफायर: ग्रीको रोमन पहलवान ओलंपिक क्वालिफिकेशन से चूके
Fri, 09 Apr 2021 11:56 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलमाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलमाटी
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
कुश्ती चैंपियनशिप (सांकेतिक)
- फोटो : sportstar
देश के शीर्ष ग्रीको पहलवान सुनील कुमार से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह शुक्रवार को यहां एशियाई क्वालिफायर के सेमीफाइनल में हारकर अन्य चार भारतीयों के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए कट हासिल नहीं कर पाए। इस प्रतियोगिता में केवल फाइनल में पहुंचने वाले पहलवान को ही टोक्यो ओलंपिक का कोटा मिलता और पांचों भारतीय अंतिम चार चरण में हारकर टूर्नामेंट के शुरुआती दिन ही यह मौका चूक गए।
विज्ञापन
एशियाई चैंपियन सुनील ने 87 किग्रा वजन वर्ग में किर्गिस्तान के सुखरोब अब्दुल्खाएव पर 7-0 से जीत हासिल कर अभियान शुरू किया लेकिन सेमीफाइनल में स्थानीय खिलाड़ी नूरसुल्तान तुर्सनोव से 5-9 से हार गए।
विज्ञापन
ज्ञानेंद्र (60 किग्रा), आशू (67 किग्रा), गुरप्रीत सिंह (77 किग्रा) और नवीन (130 किग्रा) अपने अपने सेमीफाइनल हार गए लेकिन अब ये कांस्य पदक के लिए भिड़ेंगे। कांस्य पदक के लिए ज्ञानेंद्र का सामना कोरिया के हांजाए चुंग से, आशू का सामना ताजिकिस्तान के शेरोज ओचिलोव और गुरप्रीत का सामना फलस्तीन के राबी केए खलील से होगा। रवि (97 किग्रा) क्वार्टरफाइनल में हार गए लेकिन कांस्य पदक के प्ले ऑफ में पहुंच गये जहां उनका सामना कोरिया के सियोल ली से होगा। महिलाओं की स्पर्धायें शनिवार को जबकि पुरुष फ्रीस्टाइल स्पर्धायें रविवार को होंगी।
विज्ञापन
भारत का कोई भी ग्रीको रोमन पहलवान 2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए क्वालिफाई नहीं कर सका है लेकिन तीन फ्रीस्टाइल पहलवान (पुरुष) बजरंग पुनिया (65 किग्रा), रवि दहिया (57 किग्रा) और दीपक पुनिया (86 किग्रा) विश्व चैंपियनशिप के जरिए कट हासिल कर चुके हैं। विनेश फोगाट एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हैं जिन्होंने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया है।