{"_id":"616622db8ebc3e453a5f7faf","slug":"indian-grandmaster-p-inian-won-the-title-la-nucia-open-chess-tournament-in-spain-sl-narayanan-finished-second-in-armenia","type":"story","status":"publish","title_hn":"ला नुसिया ओपन शतरंज टूर्नामेंट : भारतीय ग्रैंडमास्टर पी इनियान ने स्पेन में जीता खिताब, अर्मेनिया में नारायणन रहे दूसरे स्थान पर ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ला नुसिया ओपन शतरंज टूर्नामेंट : भारतीय ग्रैंडमास्टर पी इनियान ने स्पेन में जीता खिताब, अर्मेनिया में नारायणन रहे दूसरे स्थान पर
Wed, 13 Oct 2021 05:35 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ला नुसिया (स्पेन)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ला नुसिया (स्पेन)
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 13 Oct 2021 05:35 AM IST
सार
भारतीय ग्रैंडमास्टर पी इनियान ने अजेय रहते हुए नौ बाजियां में से छह जीती, दो ड्रॉ रही और एक में उन्हें बाई मिला। उनके यूक्रेन के जीएम आंद्रेई सुमेत और चिली के रोड्रिगो वेस्क्वेज बराबर सात अंक रहे लेकिन बेहतर टाईब्रेकर स्कोर के चलते भारतीय खिलाड़ी विजेता बनने में सफल रहा।
विज्ञापन
भारतीय ग्रैंडमास्टर पी इनियान
- फोटो : twitter
विस्तार
भारतीय ग्रैंडमास्टर पी इनियान ने अजेय रहते हुए ला नुसिया ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया। उन्नीस वर्षीय इनियान ने 2529 ईएलओ रेटिंग अंक भी हासिल किए।
विज्ञापन
उनके यूक्रेन के जीएम आंद्रेई सुमेत और चिली के रोड्रिगो वेस्क्वेज बराबर सात अंक रहे लेकिन बेहतर टाईब्रेकर स्कोर के चलते भारतीय खिलाड़ी विजेता बनने में सफल रहा। इनियान ने नौ बाजियां में से छह जीती, दो ड्रॉ रही और एक में उन्हें बाई मिला।
विज्ञापन
उधर अर्मेनिया में ग्रैंडमास्टर एसएल नारायणन चेसमूड ओपन शतरंज टूर्नामेंट की अपनी अंतिम बाजी रूस के जीएम एलेक्सी गोगानोव से ड्रॉ खेलकर दूसरे स्थान पर रहे। अलेक्सी 7.5 अंकों के साथ विजेता बने।
विज्ञापन
नारायणन सात अंक लेकर उपविजेता बने। खिताब जीतने के लिए नारायनन को अंतिम बाजी में अलेक्सी को हराना था लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। तेईस वर्षीय नारायनन छह बाजियां जीती, दो ड्रॉ खेली और एक हारी। युवा भारतीय जीएम प्रागनानदा छठे, अभिमन्यु पुराणिक आठवें और कार्तिक वेंकटरमण दसवें स्थान पर रहे।