फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian boxing team's Italian coach Raffaele Bergamasco stranded in IG stadium fails to connect with wife

लॉकडाउन: भारतीय महिला बॉक्सिंग कोच स्टेडियम में अकेले फंसे, पत्नी से बात हुई मुश्किल

Wed, 01 Apr 2020 05:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 01 Apr 2020 05:51 AM IST
विज्ञापन
Indian boxing team's Italian coach Raffaele Bergamasco stranded in IG stadium fails to connect with wife
राफेल बरगमास्को - फोटो : social media

भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के इटालियन कोच राफेल बरगमास्को कोरोना वायरस के चलते देश में घोषित लॉकडाउन के चलते इंदिरा गांधी स्टेडियम कैंपस में अकेले फंसे हुए हैं। पूरे स्टेडियम में बरगमास्को को छोड़ दूसरा अन्य कोई व्यक्ति नहीं है। ऊपर से आईजी स्टेडियम के हॉस्टल का वाई-फाई खराब हो जाने से राफेल को इटली में कैंसर से जूझ रही अपनी पत्नी से बात करने में परेशानी हो रही है। राफेल लगातार अपनी स्थिति से बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और साई को अवगत करा रहे हैं, लेकिन दोनों ही उनकी चाह कर भी मदद नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल राफेल पिछले 15-16 दिनों से आईजी स्टेडियम के हॉस्टल में फंसे हैं। अम्मान (जार्डन) में ओलंपिक क्वालिफाइंग से लौटने के बाद उन्हें आईजी स्टेडियम में एकांतवास में भेज दिया गया था। उन्हें कमरे से भी निकलने की इजाजत नहीं थी। कमरे के बाहर से ही उन्हें खाना उपलब्ध करा दिया जाता है। दो से तीन दिन पहले बरगमास्को का एकांतवास खत्म हुआ है। उन्होंने साई से गुहार लगाई है कि कम से कम हॉस्टल का वाई-फाई ठीक करा दिया जाए जिससे वह कैंसर से जूझ रही अपनी पत्नी से बात कर लिया करें। हालांकि उनके मोबाइल में इंटरनेट है, लेकिन उसकी स्पीड इतनी कम है कि वह अपने रोजमर्रा के काम भी नहीं कर पाते हैं। साई ने फिलहाल राफेल का खाने बनाने के लिए कुक और सफाई कर्मी को तैनात रखा है।
विज्ञापन


नेहरू स्टेडियम में शिफ्ट करने का दिया विकल्प
दिक्कत यह है कि आईजी स्टेडियम के आसपास न तो कोई घरेलू इलाका है और न ही बाजार है, जहां से राफेल जरूरत का कुछ सामान ले सकें। साई ने उन्हें नेहरू स्टेडियम के हॉस्टल में शिफ्ट करने का विकल्प दिया था, लेकिन अब नेहरू स्टेडियम को भी एकांतवास सेंटर में तब्दील किए जाने के आदेश निकाले जा चुके हैं। रही बात वाई-फाई ठीक कराने की तो लॉक डाउन की वजह से इसे ठीक नहीं कराया जा पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed