{"_id":"5dfee4388ebc3e87bb5b5256","slug":"indian-boxing-league-gujarat-giants-beats-punjab-panthers-to-win-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पैंथर्स को हराकर गुजरात जाइंटस बना इंडियन बॉक्सिंग लीग बिग बाउट चैंपियन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पंजाब पैंथर्स को हराकर गुजरात जाइंटस बना इंडियन बॉक्सिंग लीग बिग बाउट चैंपियन
Sun, 22 Dec 2019 09:04 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 22 Dec 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
गुजरात जाइंटस
- फोटो : सोशल मीडिया
अमित पंघाल की कप्तानी वाली गुजरात जाइंटस ने शानदार वापसी के साथ पंजाब पैंथर्स को फाइनल में 4-3 से हराकर पहली बिग बाउट इंडियन बॉक्सिंग लीग का खिताब जीत लिया। दर्शना दूत (51 भारवर्ग), अब्दुल मलिक (57 भारवर्ग) ने पैंथर्स को 2-0 से आगे किया।
विज्ञापन
आशीष कुलहेरिया (69 भारवर्ग) और पंघाल (52 भारवर्ग) ने गुजरात को बराबरी दिला दी। उसके बाद सोनिया लाठेर ने महिलाओं के 60 भारवर्ग में दिग्गज सरिता देवी को बंटे हुए निर्णय में पराजित कर पैंथर्स को खिताब के करीब पहुंचा दिया था। मगर स्काटलैंड के फोरेस्ट ने जीत के साथ जाइंटस को फिर बराबरी दिला दी और आशीष कुमार ने 75 भारवर्ग में यशपाल को हराकर गुजरात को विजेता बना दिया।
विज्ञापन