फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian boxing ace Vijender Singh responded to British star Amir Khan says I am ready for a bout

पाकिस्तानी मूल के आमिर ने कहा था डरपोक, अब भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने किया पलटवार

Thu, 18 Jul 2019 07:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 18 Jul 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
Indian boxing ace Vijender Singh responded to British star Amir Khan says I am ready for a bout
विजेंद्र और आमिर - फोटो : अमर उजाला

‘मैं बिलकुल तैयार हूं। बच्चों के साथ खेलना बंद करो।' प्रोफेशनल बॉक्सिंग रिंग में लगातार 11 जीत के बाद भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश मुक्केबाज आमिर खान को करारा जवाब दिया है। 

विज्ञापन


ब्रिटिश मुक्केबाज आमिर खान ने कुछ दिन पहले ही विजेंदर सिंह को डरपोक बोलते हुए उनसे मैच खेलने को कहा था। बकौल खान, उन्होंने कई बार ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले विजेंदर से मैच खेलने को कहा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। 
विज्ञापन


इसी का जवाब देते हुए विजेंदर ने कहा कि ये उसकी गलती है कि वो जूनियर्स के साथ खेलता है। उन्होंने कहा 'मैं आमिर से भिड़ने को तैयार हूं। उसने मेरे जूनियर नीरज गोयत को लड़ने के लिए चुना। मैं पहले भी कह चुका हूं और दोबारा कहता हूं कि वो जब चाहे मैं लड़ने को तैयार हूं। उसे जूनियर्स से लड़ना बंद करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मुक्केबाज अलग-अलग केटेगरी में खेलते हैं, इसीलिए दोनों का आमना-सामना नहीं हो पाया है। खान (63.5kg-66.7kg) में तो वहीं विजेंदर (73kg-76kg) केटेगरी में खेलते हैं। 

बावजूद इसके सिंह ने एक रास्ता ढूंढ निकाला, उन्होंने कहा कि मैं अपना वजन थोड़ा सा कम करने को तैयार हूं, वो अपना वजन थोड़ा सा बढ़ा ले, फिर हम एक केटेगरी में लड़ सकते हैं। 

दोबारा देश के लिए खेलना चाहूंगा

भारतीय स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह का पेशेवर सर्किट में सफर अब तक शानदार रहा है और डेढ़ साल बाद रिंग में उतरकर लगातार 11वीं पेशेवर जीत से वह थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। पेशेवर सर्किट में इतनी सफलता के बाद ओलंपिक खेलने के बारे में अब भी उन्होंने मन नहीं बदला है और इस मिडिलवेट मुक्केबाज का कहना है, ‘अगर दोबारा देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है तो जरूर जाऊंगा।

मुक्केबाजी से कभी दूर नहीं होने वाले

फिल्मों, राजनीति और टीवी शो की एंकरिंग में हाथ आजमाने वाले विजेंदर का कहना है कि भले ही वह किसी अन्य क्षेत्र में काम करते रहें लेकिन मुक्केबाजी से वह कभी दूर नहीं होने वाले। ओलंपिक में फिर से देश का प्रतिनिधित्व करने के संबंध में विजेंदर ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘देखिये अभी मेरे प्रायोजक टॉप रैंक के साथ अभी दो मुकाबले बचे हैं और अभी मेरा ध्यान इन्हीं पर लगा है। ओलंपिक के दौरान परिस्थतियां कैसी होती हैं, मैं अभी से कुछ नहीं कह सकता, अगर दोबारा मौका मिलता है तो जरूर जाऊंगा।’ 

अमेरिकी पेशेवर सर्किट में अनुभव

पूर्व डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक चैंपियन विजेंदर सिंह ने नेवार्क में अमेरिकी पेशेवर सर्किट में पदार्पण करते हुए अपने से कहीं ज्यादा अनुभवी माइक स्नाइडर को तकनीकी नॉकआउट से पराजित किया जो उनकी आठवीं नॉकआउट जीत थी। ‘हाल ऑफ फेम’ बॉब अरूम के टॉम रैंक प्रमोशंस से करार कर चुके विजेंदर फिलहाल अब अगले दो मुकाबलों पर ध्यान लगा रहे हैं। 

विजेंदर ने कहा, ‘अमेरिका में इस पदार्पण मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी के बारे में इतना ज्यादा नहीं पता था और उन्होंने पहले दौर में मुक्का जड़ा तो मैं सन्न रह गया। इसके बाद मैंने खुद को कहा कि ऐसे नहीं होगा। फिर मैंने चार राउंड में नॉकआउट कर दिया।’ यह पूछने पर पेशेवर और अमेचर में कितना फर्क है, दबाव कैसा रहता है तो इस पर विजेंदर ने कहा, ‘मैं सीधा स्पष्ट जवाब नहीं दे सकता। दोनों की अपनी महत्ता है और दबाव दोनों में ही होता है। मैं इसका घुमाकर ही जवाब दूंगा।’ 

अमेरिका में पदार्पण के बारे में उन्होंने कहा, ‘डेढ़ साल बाद वापसी कर रहा था, मैं शत प्रतिशत देना चाहता था। पहला जोरदार घूंसा खाने के बाद मैंने सोचा कि अब दूर रहकर ही खेलूंगा और इससे सफलता मिली। मैं खुश हूं।’ 

2020 में विश्व खिताब का लक्ष्य

वर्ष 2020 में विश्व खिताब के लक्ष्य के बारे में हरियाणा के 33 साल के मुक्केबाज का कहना है कि उनकी निगाहें इस 11-0 के रेकॉर्ड में नंबर को बढ़ाने की है और शून्य को बरकरार रखने की है। विजेंदर ने अपने आईओएस प्रायोजक नीरव तोमर की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘अभी मेरा रेकॉर्ड 11-0 है और मैं सिर्फ नंबर बढ़ाने पर ध्यान लगाए हूं जिसमें शून्य में कोई नंबर नहीं आने देना चाहता। मेरे अभी दो मुकाबले हैं।' 

उन्होंने कहा, 'टॉप रैंक और आईओएस ने मेरे लिए खाका तैयार किया है। अभी आगे आने वाली फाइट कठिन ही होती जाएगी जिसमें अंतरराष्ट्रीय और इंटरकॉन्टिनेंटल खिताब दाव पर लगे होंगे। अगर सब ठीक रहा तो 2020 में विश्व खिताब का मौका मिल सकता है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed