फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian boxer shiva thapa wins gold medal in president cup boxing championship

शिवा थापा ने रचा इतिहास, प्रेजिडेंट कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले बने पहले भारतीय

Sun, 21 Jul 2019 08:07 AM IST
Rajeev Rai भाषा
भाषा Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 21 Jul 2019 08:07 AM IST
विज्ञापन
Indian boxer shiva thapa wins gold medal in president cup boxing championship
शिवा थापा - फोटो : social media

चार बार के एशियाई पदकधारी शिव थापा शनिवार को कजाकिस्तान के अस्ताना में प्रेजिडेंट कप मुक्केबाजी टूर्नमेंट के फाइनल में वॉकओवर मिलने के बाद स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। अपने नए भार वर्ग 63 किग्रा (ओलिंपिक वर्ग) में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले थापा को फाइनल में कजाकिस्तान के जाकिर सफिउल्लिन से भिड़ना था जो चोट के कारण रिंग में नहीं उतरे। 

विज्ञापन


इससे बिना खेले ही थापा विजेता घोषित कर दिए गए। थापा इससे पहले इस साल एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में सफिउल्लिन से हार चुके थे। थापा के स्वर्ण के अलावा महिला मुक्केबाज परवीन (60 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किया। उन्हें फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी रिम्मा वोलोसेंको से शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


ओलिंपिक भार वर्ग में हुए बदलाव से पहले 60 किग्रा वर्ग में खेलने वाले थापा ने अस्ताना से कहा, ‘नए वजन वर्ग में खुद को ढालना आसान रहा। मैंने बहुत अधिक कठिनाई का सामना नहीं किया। जाहिर है कि 64 किग्रा भार वर्ग के मुक्केबाजों के ताकत को देखते हुए उनका सामना करना मुश्किल था लेकिन कुछ भी असंभव नहीं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


थापा सितंबर में होने वाले विश्व चैंपियनशिप के लिए हुए ट्रायल्स में राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक से हार के कारण टीम में जगह नहीं बना सके थे। भारत के दो अन्य मुक्केबाज दुर्योधन सिंह नेगी (69 किग्रा) और स्वीटी बूरा (81 किग्रा) को सेमीफाइनल में हारने के कारण कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल (52 किग्रा) हालांकि क्वॉर्टर फाइनल में हारने के कारण बिना पदक के ही बाहर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed