Tokyo olympics: मुक्केबाज पूजा रानी क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं, अब पदक से सिर्फ एक जीत दूर
- पूजा भारत की दूसरी मुक्केबाज हैं, जो क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं हैं
- ओलंपिक का पहला मैच खेल रही पूजा पदक से सिर्फ एक जीत दूर
विस्तार
भारतीय महिला मुक्केबाज पूजा रानी (69-75 किग्रा) ने राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में अल्जीरिया की इचराक चाइब को 5-0 से हराया। इसके साथ ही वह इस स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गईं हैं। ओलंपिक का पहला मैच खेल रही पूजा अब पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं। पूजा भारत की दूसरी मुक्केबाज हैं, जो क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं हैं। इससे पहले 69 किग्रा भारवर्ग में लवलीना बोरगोहेन ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में बुधवार को भारत की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मुक्केबाजी में पूजा रानी महिलाओं की 75 किग्रा भारवर्ग के क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं। वहीं, बैडमिंटन में पीवी सिंधु और तीरंदाजी में दीपिका महिला सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई हैं। उधर, महिला हॉकी टीम को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।
𝗣𝗢𝗪𝗘𝗥𝗙𝗨𝗟 𝗣𝗢𝗢𝗝𝗔 🥊
In her maiden #Olympics bout @BoxerPooja beats 🇩🇿's I Chaib 5-0 in Round of 16 and with that she becomes 2nd 🇮🇳boxer to reach quarters at @tokyo2020🔥विज्ञापन
1 step away from securing a medal 💪🏻#RingKeBaazigar#boxing#Tokyo2020#TeamIndia#PoojaRani pic.twitter.com/i9KQD0KTNcविज्ञापन विज्ञापन— Boxing Federation (@BFI_official) July 28, 2021