{"_id":"5d22248a8ebc3e6ccc03bb4b","slug":"indian-athletes-won-four-medals-on-the-second-day-of-qasanov-memorial-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वासानोव मेमोरियल प्रतियोगिता: भारतीय एथलीटों ने दूसरे दिन दो स्वर्ण सहित जीते चार पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
क्वासानोव मेमोरियल प्रतियोगिता: भारतीय एथलीटों ने दूसरे दिन दो स्वर्ण सहित जीते चार पदक
Mon, 08 Jul 2019 08:41 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 08 Jul 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
भारतीय एथलिट
- फोटो : social media
भारतीय ट्रैक एवं फील्ड एथलीटों ने रविवार को क्वासानोव मेमोरियल प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन दो स्वर्ण सहित चार पदक जीते। मोहम्मद सलाहुद्दीन ने पुरुषों की त्रिकूद में 16.64 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रयास के साथ स्वर्ण, जबकि मोहम्मद जुबैर (16.21 मीटर) ने रजत पदक जीता। जेवलिन थ्रो में साहिल सिलवाल (77.40 मीटर) ने अपने सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रयास के साथ पीला तमगा और रोहित यादव (75.36 मीटर) ने रजत जीता।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को पहले दिन टीम ने तीन स्वर्ण पदक समेत छह पदक जीते थे। भारतीय एथलीट अब तक कुल पांच स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य सहित दस पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन